कहीं आप भी तो नहीं खा रहे कीड़ों वाली पत्तागोभी? खरीदते और बनाते समय रखें इन बातों का खास ख्याल

पत्तागोभी में कीड़े हैं या नहीं कैसे पता लगाएं Ai image
Kitchen Tips: पत्तागोभी बनाते समय अगर आप भी सिर्फ ऊपर से धोकर इस्तेमाल कर लेते हैं, तो जरा सावधान हो जाइए. कई बार इसके अंदर छिपे कीड़े और गंदगी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में इसे पहचानने और सही तरीके से साफ करने के कुछ आसान तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं.
Kitchen Tips: पत्तागोभी एक ऐसी सब्जी है जिसे हम में से ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं. इसे हम कई बार फ्राई करके खाते हैं तो कई बार इसका इस्तेमाल सलाद, पराठे और मंचूरियन जैसी डिशेज बनाने में करते हैं. पत्तागोभी खाने में कितनी ही टेस्टी क्यों न हो, इसकी एक सबसे बड़ी प्रॉब्लम यह भी है कि इसके अंदर से कई बार छोटे-छोटे कीड़े भी निकल आते हैं. ये कीड़े इस तरह से पत्तों के बीच छिपे हुए होते हैं कि आसानी से दिखते भी नहीं है. यह एक बड़ी वजह है कि इसे खाने से पहले आपको इसे अच्छी तरह से साफ जरूर कर लेना चाहिए. अगर आप इसे ऐसे ही खा लेते हैं, तो आपकी सेहत के लिए यह काफी ज्यादा हानिकारक साबित हो सकता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि आपको पत्तागोभी खरीदते और इस्तेमाल समय किन बातों का ख्याल रखना चाहिए. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.
पत्तागोभी में कीड़े होने की पहचान कैसे करें?
जब आप पत्तागोभी खरीद रहे हों तो आपको इसके पत्तों पर ध्यान जरूर देना चाहिए. कई बार इसमें छोटे-छोटे छेद नजर आते हैं जो इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि इसके अंदर कीड़े मौजूद हैं. इसके अलावा अगर आप पत्तों के बीच में काले या फिर ब्राउन रंग के छोटे-छोटे दाग दिखाई दे, तो भी आपको ऐसे पत्तागोभी को खरीदने से बचना चाहिए. कई बार ऐसा भी होता है कि जब आप पत्तागोभी को खोलते हैं तो आपको उसके अंदर सफेद या फिर हरे रंग के छोटे-छोटे कीड़े नजर आ सकते हैं. इसके अलावा अगर पत्तागोभी से अजीब सी गंध आए या फिर वह जरुरत से ज्यादा सॉफ्ट लगे, तो आपको इसे भी खरीदने से बचना चाहिए.
ये भी पढ़ें: कूलर से आ रही अजीब सड़ी सी बदबू ने कर दिया परेशान? ये आसान उपाय मिनटों में प्रॉब्लम करेंगे सॉल्व
पत्तागोभी को सही तरीके से साफ कैसे करें?
अगर आप पत्तागोभी बनाने जा रहे हैं तो सबसे पहले आपको इसके ऊपर की 2 से 3 लेयर्स को हटा देना चाहिए. इन्हीं लेयर्स में सबसे ज्यादा गंदगी और कीड़े छिपे हुए होते हैं. इसके बाद आपको पत्तागोभी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेना है. इसके बाद एक बड़े से बर्तन में गुनगुने पानी और नमक को मिक्स करके पत्तागोभी के टुकड़ों को इस पानी में डुबोकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें. जब आप ऐसा करते हैं तो पत्तागोभी के अंदर मौजूद कीड़े बाहर निकलने लगते हैं.
विनेगर और हल्दी का इस्तेमाल भी फायदेमंद
अगर आप पत्तागोभी की सफाई एकदम ही अच्छे से करना चाहते हैं, तो आपको पानी में थोड़ा सा विनेगर या फिर हल्दी को अच्छे से मिक्स कर लेना चाहिए. विनेगर आपकी मदद बैक्टीरिया और कीड़ों से छुटकारा पाने में कर सकता है. जबकि हल्दी में नेचुरल एंटीसेप्टिक प्रोपर्टीज होती हैं. इस पानी में पत्तागोभी को भिगोकर कुछ देर रखने के बाद उसे साफ पानी से 2 से 3 बार अच्छी तरह से धो लें.
ये भी पढ़ें: Cleaning Tips: पीले पड़े प्लास्टिक के लंच बॉक्स को स्कूल नहीं ले जाना चाहते बच्चे? इस तरह बनाएं उसे नए जैसा
पत्तागोभी खरीदते समय रखें इन बातों का ख्याल
जब आप पत्तागोभी खरीद रहे हों, तो उस समय भी आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए. हमेशा अपने लिए फ्रेश और टाइट पत्तागोभी खरीदें. जिन पत्तागोभियों के पत्ते ढीले, कटे हुए या ज्यादा छेद वाले हों, उन्हें खरीदने से बचें. इसके अलावा आपको काफी ज्यादा चमकदार दिखने वाले पत्तागोभी को भी नहीं खरीदना चाहिए. हो सकता है इनकी सफाई केमिकल से की गयी हो. आपको हमेशा नेचुरल और फ्रेश दिखने वाले पत्तागोभी को चुनना चाहिए.
खाने से पहले सावधानी है जरूरी
कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे पत्तागोभी को बिना धोए ही सीधा इस्तेमाल कर लेते हैं. यह आपकी एक सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है. अगर आप पत्तागोभी का इस्तेमाल सलाद बनाने के लिए या फिर कच्चे खा रहे हैं, तो आपको इसकी सफाई बहुत ही अच्छी तरह से करना चाहिए. जब आप किसी भी चीज को खाने से पहले थोड़ी सी सावधानी रखते हैं, तो आपका और आपके परिवार का सेहत कई तरह की समस्याओं से बचा हुआ रहता है.
ये भी पढ़ें: फ्रिज में जमी बर्फ बन रही है बदबू की वजह? इन ट्रिक्स से मिलेगा प्रॉब्लम से तुरंत छुटकारा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










