Happy Karwa Chauth Wishes: चांद की करके पूजा ... यहां से भेजें करवा चौथ के शुभकामना संदेश
Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Oct 2022 6:35 AM
Happy Karwa Chauth wishes: करवा चौथ इस साल आज 13 अक्टूबर 2022 को मनाया जा रहा है. इसी पावन अवसर पर पति-पत्नी एक दूसरों को एक दूसरे को विश कर सकते हैं साथ ही आप अपने रिश्तेदारों, सहेलियों और दोस्तों के अलावा पति-पत्नी एक दूसरों को ये मैसेज, कोट्स भेजकर करवा चौथ की शुभकामनाएं दे सकते हैं
Happy Karwa Chauth 2022:मेहंदी लगाई है हाथों पर और माथे पर सिंदूर लगाया है
मेहंदी लगाई है हाथों पर और माथे पर सिंदूर लगाया है
पिया आजा पास हमारे देख चांद भी निकल आया है।
करवा चौथ की हार्दिक बधाई!
चांद की रोशनी ये पैगाम लाई
करवा चौथ पर सबके मन में खुशियां लाई
सबसे पहले हमारी तरफ से आपको
करवा चौथ की ढेर सारी बधाई
करवा चौथ 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं
चांद की पूजा करके, करती हूं मैं,
तुम्हारी सलामती की दुआ,
तुझे लग जाए मेरी भी उमर,
गम रहे हर पल तुझसे जुदा
Happy Karwa Chauth 2021
Happy Karwa Chauth 2022 Wishes: इस जीवन मे मुझे
इस जीवन मे मुझे जो मिला है तेरा साथ,
दुःख सारे मिट गए , हुआ खुशियों का आगाज
करवा चौथ की शुभकामनाएं
करवा चौथ आया है
खुशियाँ हज़ार लाया है
हर सुहागन ने चाँद से
थोड़ा सा रूप चुराया है
करवा चौथ की शुभकामनाएं
सुख-दुःख में हम-तुम
हर पल साथ निभाएंगे,
एक जन्म नहीं सातों जन्म
पति-पत्नी बन आएंगे
करवा चौथ की शुभकामनाएं
आज फिर आया है मौसम प्यार का
ना जाने कब होगा दीदार चांद का
पिया मिलन की रात है ऐसी आई
आज फिर से निखरेगा रूप मेरे प्यार का
करवा चौथ की शुभकामनाएं
चांद की करके पूजा करती हूं आपकी सलामती की दुआ मेरी उम्र भी लग जाए आपको पिया गम रहे हर पल आपसे जुदा करवा चौथ की शुभकामनाएं
करवा रानी करवा ले, सुघड़ सुहागन करवा ले
बना रहे अमर सुहाग हमारा, मां करवा का आशीष रहे
करवा चौथ की शुभकामनाएं
मेहंदी लगी है मेरे हाथों पर
और माथे पर सिंदूर लगाया है
सखी आओ कर पूजा
देख चांद भी निकल आया है
करवा चौथ की शुभकामनाएं
जोड़ी आपकी-मेरी कभी बिखरे ना
आप और हम कभी रूठे ना
हर जन्म में एक दूजे का साथ निभाएंगे
हर घड़ी में मिलकर खुशियां मनाएंगे
करवा चौथ की शुभकामनाएं
चंद्रमा की चांदनी की तरह जीवन में बरसे प्रेम की बहार
आपके दांपत्य जीवन में आएं खुशियां अपार
इसी तरह आप हर साल मनाएं करवाचौथ का त्योहार
करवा चौथ की शुभकामनाएं
नीले नभ पर जिस तरह बिखरती है चांदनी
वैसे ही करवा चौथ का त्योहार लाए
आपके दांपत्य जीवन में रागिनी
करवा चौथ की शुभकामनाएं
मेहंदी का लाल रंग आप के प्यार की गहराई दिखता है,
माथे पर लगाया हुआ सिंदूर आपकी दुआएं दिखता है,
गले में पहना हुआ मंगलसूत्र हमारा मजबूत रिश्ता दिखता है।
करवा चौथ की शुभकामनाएं!
माथे की बिंदिया चमकती रहे,
हाथों में चूड़ियां खनकती रहे,
पैरों की पायल खनकती रहे,
पिया संग प्रेम बेला सजती रहे।
करवा चौथ की शुभकामनाएं!
मेहंदी लगे हैं मेरे हाथों पर
और माथे पर सिंदूर लगाया है,
पिया आ जाओ पास मेरे
देख चांद भी निकल आया है।
करवा चौथ की शुभकामनाएं!
चांद की पूजा करके, करती हूं मैं दुआ
तुम्हारी सलामती की,
आपको लग जाए मेरी उमर,
यहीं करवा चौथ के दिन दुआ करती हूं।
करवा चौथ की शुभकामनाएं!
आज फिर आया है मौसम प्यार का,
ना जाने कब होगा दीदार चांद का,
पिया मिलन की रात है ऐसी आई ,
आज फिर से निखरेगा रूप मेरे यार का।
करवा चौथ की शुभकामनाएं!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










