भरी जवानी में क्यों थके-थके लगते हैं युवा? ये 5 गलतियां बना रही हैं समय से पहले बूढ़ा

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

Pic Credit- Freepik

Healthy Habits For Youth: भरी जवानी में ही अगर आप थके-थके दिखने लगे हैं, तो सावधान हो जाइए. यह कोई संयोग नहीं, बल्कि आपकी रोजमर्रा की कुछ ऐसी गलतियों का नतीजा है जो आपकी सेहत और फिटनेस को धीरे-धीरे खराब कर रही हैं. इस लेख में जानिए ऐसी 5 आम आदतें जो युवाओं को समय से पहले बूढ़ा बना रही हैं, और जानें उनसे बचने के आसान उपाय.

विज्ञापन

Healthy Habits For Youth: खुद की जिंदगी को बेहतर करने के लिए हम अपनी जीवन शैली और सेहत पर ध्यान देना भूल चुके हैं. जिन युवाओं से एनर्जेटिक रहने की हम उम्मीद करते हैं वह भरी जवानी में ही बूढ़ा और थका हुए लगते हैं. जाने अनजाने में वह सारी गलतियां कर बैठते हैं जो उन्हें नहीं करना चाहिए इससे उनकी सेहत और फिटनेस दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है. आज हम आपको ऐसी 5 आम गलतियों के बारे में बताएंगे जो वक्त से पहले ही बूढ़ा बना देगी.

नींद की अनदेखी

मेडिकल साइंस के मुताबिक हर व्यक्ति को प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है. लेकिन देर रात तक मोबाइल चलाना, ओटीटी देखना या मोबाइल गेम में अपने को इंगेज करने की वजह से वह रात को देर से सोता है. फिर अपने की वजह से उन्हें जल्दी जागना पड़ता है. इससे शरीर को पूरा आराम नहीं मिल पाता और चेहरे पर झुर्रियां, डार्क सर्कल्स और थकान झलकने लगती है.

Also Read: Health Tips: कहीं आपको भी डायबिटीज तो नहीं, जानिए क्या होते हैं इसके लक्षण

अनियमित खानपान और फास्ट फूड की लत

जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड, मीठे पेय पदार्थ और असमय खाना खाने की आदत युवाओं में तेजी से बढ़ी है. इससे वजन बढ़ने के साथ साथ मेटाबॉलिज्म धीमा होता है. साथ ही इसका त्वचा और बालों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है.

शारीरिक गतिविधियों की कमी

कई लोग ऑफिस या पढ़ाई के बहाने घंटों बैठे रहते हैं और एक्सरसाइज से दूर भागते हैं. इससे ना सिर्फ मोटापा बढ़ता है, बल्कि शरीर अकड़ने लगता है और हड्डियां कमजोर होती हैं. इससे ऊर्जा का स्तर घट जाता है.

नकारात्मक सोच और स्ट्रेस को नजरअंदाज करना

आज के युवा करियर का प्रेशर, रिश्तों की उलझन जैसी चीजों के चलते मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं. लेकिन वे इसे हल्के में लेते हैं. स्ट्रेस आपकी स्किन, बाल, पाचन और नींद सभी को प्रभावित करता है. यह धीरे-धीरे आपको अंदर से कमजोर बनाता है.

नशे और अल्कोहल की लत

खुद को मॉर्डन या कूल दिखाने के नाम पर बहुत से लोग सिगरेट और शराब की गिरफ्त में आ जाते हैं. लेकिन ये आपकी त्वचा की रंगत, लीवर की सेहत, हार्मोनल बैलेंस और मानसिक शक्ति को बुरी तरह नुकसान पहुंचाते हैं.

क्या करें?

  • संतुलित और पोषक आहार लें
  • रोज कम से कम 30 मिनट वॉक या व्यायाम करें
  • डिजिटल डिटॉक्स अपनाएं
  • हर दिन एक तय समय पर सोएं और जागें
  • खुद के लिए समय निकालें और मानसिक शांति पर ध्यान दें

Also Read: Health Tips: बड़े काम की है दालचीनी, शुगर कंट्रोल करने से लेकर इम्यूनिटी मजबूत करने तक में आती है काम

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola