International Women's Day 2021: तो इसलिए मनाया जाता है 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस', इस साल का ये है थीम
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Mar 2021 10:30 PM
International Women's Day 2021: हर साल 8 मार्च को महिलाओं के सम्मान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2021) मनाया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सम्मान और अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करना है. इस दिन दफ्तरों, स्कूल, सरकारी संस्थानों आदि जगहों पर महिलाओं का सम्मान भी किया जाता है, ताकि वो इस दिन खास महसूस कर सके.
हर साल 8 मार्च को महिलाओं के सम्मान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day 2021) मनाया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सम्मान और अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करना है. इस दिन दफ्तरों, स्कूल, सरकारी संस्थानों आदि जगहों पर महिलाओं का सम्मान भी किया जाता है, ताकि वो इस दिन खास महसूस कर सके.
ये है इस साल के महिला दिवस का थीम
साल 2021 की बात की जाए तो इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को ‘Women in leadership: an equal future in a COVID-19 world’ की थीम पर मनाया जा रहा है. महिला नेतृत्व: COVID-19 की दुनिया में एक समान भविष्य को प्राप्त करना’ विषय कोविड परिस्थितयों के बीच चुना गया है. गौरतलब है कि इस वर्ष यह थीम COVID-19 महामारी के दौरान स्वास्थ्य देखभाल श्रमिकों, इनोवेटर आदि के रूप में दुनियाभर में लड़कियों और महिलाओं के योगदान को हाईलाइट करने के लिए रखी गई है.
जानिए पहली बार कब मनाया गया था अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत साल 1908 में अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर से हुई थी. ऐतिहासिक दस्तावेजों के मुताबिक एक महिला मजदूर आंदोलन के कारण अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की नींव रखी गई थी. तब 15000 से अधिक महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर प्रदर्शन किया था. आंदोलन करने वाली महिलाओं की मांग थी कि काम के घंटे कम किए जाए, सैलरी में बढ़ोतरी की जाए और साथ में वोटिंग का भी अधिकार दिया जाए. पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस थीम के साथ साल 1996 में मनाया गया था और उस वक्त ‘अतीत का जश्न, भविष्य की योजना’ की थीम संयुक्त राष्ट्र ने रखी थी.
दुनिया में ऐसे मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
-
रूस, चीन, कंबोडिया, नेपाल और जार्जिया जैसे कई देशों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन अवकाश रहता है
-
चीन में महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन काम से आधे दिन का अवकाश मिलता है
-
कुछ देशों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बच्चे अपनी मां को गिफ्ट देते हैं
हो सकता है कि मैं
ऐसा कभी न कहूं लेकिन
मैं आपको हर जगह खोजता हूं
जब मैं खुद को अकेला पाता हूं
महिला दिवस की शुभकामनाएं
बिना किसी स्वार्थ के
आप पर प्यार लुटाती है
वो नारी ही है जो आप पर
दिल से अपना हक जताती है
महिला दिवस की शुभकामनाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










