बालों में तेल लगाने से पहले क्या उसे करना चाहिए गर्म? जवाब जानकर चौंक जाएंगे आप

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

Hair Care Tips: अगली बार जब आप अपने बालों की ऑइलिंग करने की सोचे तो पहले ऑइल को गर्म जरूर कर लें. इससे आपके बालों को कई तरह के फायदे होते हैं.

विज्ञापन

Hair Oiling Tips: बात जब आती है बालों की देखभाल करने की तो ऐसे में एक सवाल है जो सभी के दिमाग में आता है. यह सवाल और कोई नहीं बल्कि यह है कि क्या हमें बालों में ऑइलिंग करने से पहले तेल को गर्म करना चाहिए? या अगर इसे बिना गर्म किये भी इस्तेमाल करें तो कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा. यह सवाल सुनने में जितना साधारण सा लग रहा है उतना ही जटिल इसका जवाब है. चिंता मत कीजिये, आपको ज्यादा दिमाग लगाने की जरुरत है नहीं वैसे. इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर बालों में ऑइलिंग करने से पहले अगर तेल को गर्म कर लिया जाए तो इसके फायदे क्या हो सकते हैं. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

बेहतर एब्ज़ोर्प्शन

जब आप बालों में ऑइलिंग करने से पहले तेल को हल्का सा गर्म कर लेते हैं तो ऐसे में वह आपके बालों और स्कैल्प में ज्यादा बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब हो पाता है. तेल की गर्मी आपके स्कैल्प के पोर्स को खोलने में मदद करती है. ऐसा होने से तेल में मौजूद न्यूट्रिएंट्स ज्यादा बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब हो पाता है.

Also Read: Hair Care: देखते ही देखते बंद हो जाएगा बालों का झड़ना, इस फल का पानी है फायदेमंद

Also Read: Hair Care: ये गलतियां समय से पहले आपके बालों को कर देंगी सफेद, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे

बेहतर ब्लड सर्कुलेशन

हल्के गर्म तेल से स्कैल्प पर मसाज करने से आपको राहत का एहसास होता है. यह आपके स्कैल्प में ब्लड फ्लो या फिर कहें तो सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है. बेहतर ब्लड सर्कुलेशन होने की वजह से आपके बालों की जड़ों को ऑक्सीजन और अन्य न्यूट्रिएंट्स बेहतर तरीके से पहुंच पाते हैं. यह बालों को झड़ने से रोकता है और इसके साथ ही जड़ों को मजबूती भी देता है.

डीप कंडीशनिंग

गर्म तेल आपके बालों के लिए एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है. यह आपके बालों में मॉइस्चर को लॉक करने के साथ ही उन्हें सॉफ्ट, स्मूद और मैनेज करने लायक बना देते हैं. गर्म तेल का इस्तेमाल कर आप अपने बालों को चमकदार और हेल्दी बना सकते हैं.

रूखेपन को करता है दूर

बात चाहे सर्दियों के रूखेपन की हो या फिर सूरज की किरणों की वजह से डैमेज हुए बालों की, तेल को गर्म करने से इस तरह की किसी भी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है. बालों पर तेल का इस्तेमाल करने से पहले उसे गर्म कर लेने से वह आपके बालों को अंदर से हाइड्रेट करता है.

Also Read: Hair Care: आपके बालों पर जादू की तरह काम करेंगे ये हेयर ऑइल्स, घने और मजबूत बनाने में करेंगे मदद

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola