Hair Care: देखते ही देखते बंद हो जाएगा बालों का झड़ना, इस फल का पानी है फायदेमंद

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 11 Sep 2024 2:49 PM

विज्ञापन

Hair Care: आज हम आपको एक ऐसे फल के पाने के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपो हेयरफॉल की समस्या से राहत पाने में आपकी मदद कर सकता है.

विज्ञापन

Hair Fall Remedy: आज के समय में झड़ते हुए बालों क समस्या काफी आम हो गयी है. दुनिया की एक बड़ी आबादी चाहे वह लड़का हो या फिर लड़की, इस समस्या से जूझ रहा है. बालों के झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. कई बार डैंड्रफ तो कई बार स्ट्रेस और खराब खाने पीने की आदतें. कई बार फंगल इन्फेक्शन की वजह से भी आपके बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं. आज की यह आर्टिकल उन्हीं लोगों के लिए है जो इस समय बालों के झड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह से अपने हेयरफॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नारियल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. चलिए जानते हैं विस्तार से.

बालों को धोने के लिए नारियल पानी का इस्तेमाल

अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो ऐसे में आप अपने बालों को धोने के लिए नारियल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें आपको एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज के साथ ही कई स्पेशल मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. अगर आप नारियल पानी से अपने बालों को धोते हैं तो इससे आपके बालों का टेक्सचर बेहतर हो जाता है. यह आपके स्कैल्प को नरिश करता है और अंदर से पोषण देता है. शैंपू करने के बाद आप अपने बालों को नारियल के पानी से धो सकते हैं.

Also Read: Hair Care: ये गलतियां समय से पहले आपके बालों को कर देंगी सफेद, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे

Also Read: Hair Care: प्याज का तेल बालों के लिए है चमत्कारी, जानें बनाने और लगाने का तरीका

स्प्रे की तरह करें इस्तेमाल

आप अगर चाहें तो अपने बालों के लिए नारियल के पानी को स्प्रे की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. यह आपके बालों को हाइड्रेट करता है. इसमें मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम बालों को झड़ने से रोकता है. इस स्प्रे को तैयार करने के लिए आपको एक कप पानी में एक चौथाई कप नारियल के पानी को मिला देना होगा. इस इस मिक्सचर को एक स्प्रे बोतल में डाल दें. आप इसका इस्तेमाल बालों को कंघी करने से पहले अपने बालों पर कर सकते हैं.

कंडीशनर की तरह इस्तेमाल

आप अगर चाहें तो नारियल के पानी का इस्तेमाल कंडीशनर की तरह भी कर सकते हैं. कंडीशनर की तरह इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है. आपको सिर्फ अलसी के बीजों को पानी में भिगो देना है. इसके बाद आपको इसे निकाल लेना है और नारियल पानी में मिलाकर एक कंडीशनर तैयार कर लेना है. इसे अपने बालों में थोड़ी देर रखने के बाद ठंडे पानी से धो लें.

Also Read: Hair Care: आपके बालों पर जादू की तरह काम करेंगे ये हेयर ऑइल्स, घने और मजबूत बनाने में करेंगे मदद

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola