Gobhi Bharta Recipe: बैंगन नहीं, इस बार गोभी से बनाएं देसी भरता, नोट करें बनाने की आसान विधि

Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

Gobhi Bharta Recipe (AI image)

Gobhi Bharta Recipe: सर्दियों में बाजार में मिलने वाली फूलगोभी से बनाना चाहते हैं कुछ नया तो इस आर्टिकल के जरिए आसानी से बनाएं गोभी का भरता.

विज्ञापन

Gobhi Bharta Recipe: बैंगन से बना भरता तो आपने घर पर बनाकर ट्राई किया होगा जो खाने में देसी स्वाद का मजा देता है. आज हम आपको बैंगन का भरता नहीं, गोभी का भरता बनाने के बारे में बताएंगे. अगर आप सर्दियों में गोभी से कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो ये गोभी भरता की रेसिपी आपके लिए बेस्ट होगी. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल में घर पर आसानी से गोभी का भरता बनाने की रेसिपी. 

गोभी का भरता बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • फूलगोभी – 1 
  • आलू – 2 उबले हुए
  • प्याज – 2 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर – 2 बारीक कटे हुए
  • हल्दी पाउडर – आधा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच 
  • धनिया पाउडर – आधा चम्मच 
  • गरम मसाला – आधा चम्मच 
  • जीरा – 1 छोटी चम्मच 
  • नमक  स्वादानुसार
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
  • तेल – 2-3 बड़े चम्मच
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (कटा हुआ)

यह भी पढ़ें: Gajar Ka Raita: बिरयानी हो या पराठा, इस बार ट्राई करें गाजर का रायता, एक बार खाया तो बार-बार चाहेंगे बनाना

यह भी पढ़ें: Beetroot Dahi Salad: मिनटों में तैयार करें ये रंगीन बीटरूट सलाद, स्वाद ऐसा जो सबको आएगा पसंद 

गोभी का भरता बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले फूलगोभी को छोटे टुकड़ों में काट लें. फिर आप इसमें नमक और हल्दी डालकर गरम पानी में 10 मिनट के लिए डुबोकर रखें जिससे सारी गंदगी और कीड़े निकल जाएं. 
  • अब आप गोभी का पानी छानकर गोभी हल्का उबाल लें. गोभी उबालने के बाद गोभी को मैश कर लें. 
  • अब आप एक कड़ाही में तेल गर्म करें, फिर इसमें जीरा डालकर चटकने दें. अब आप प्याज डालें और सुनहरा होने तक भून लें. प्याज भून जाने के बाद अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट पकाएं. इसके बाद आप टमाटर डालकर कुछ देर के लिए पका लें. 
  • टमाटर पक जाने के बाद आप इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह पकाएं. 
  • मसाला पक जाने के बाद आप मैश की हुई गोभी और उबले हुए आलू डालें. इसे अच्छी तरह मिलाते हुए धीमी आंच पर पकने दें. सभी चीज अच्छे से पक जाने के बाद आप गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं. 
  • लास्ट में गैस बंद कर दें और ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Baingan Ka Chokha Recipe: देसी स्टाइल में बनाएं बैंगन का स्वादिष्ट चोखा, रोटी और चावल दोनों के साथ लगेगा मजेदार 

यह भी पढ़ें: Dahi Salad Recipe: फिटनेस लवर्स के लिए परफेक्ट रेसिपी, कुछ ही मिनटों में बनाएं हेल्दी दही सलाद 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola