Gajar Ka Raita: बिरयानी हो या पराठा, इस बार ट्राई करें गाजर का रायता, एक बार खाया तो बार-बार चाहेंगे बनाना

Updated at : 13 Nov 2025 2:27 PM (IST)
विज्ञापन
Gajar Ka Raita Recipe

Gajar Ka Raita Recipe (AI image)

Gajar Ka Raita: गाजर का हलवा सभी को पसंद होता है लेकिन आज हम आपको हलवा नहीं, बल्कि गाजर का रायता बनाने के बारे में बताएंगे, जिसे खाने के बाद आप बार-बार बनाएंगे.

विज्ञापन

Gajar Ka Raita: आलू का पराठा हो या बिरयानी, रायता के बिना हर डिश का स्वाद फीका लगता है. आज तक आपने बीटरूट और खीरा का रायता बनाकर खाया होगा, लेकिन आज हम आपको गाजर का रायता बनाने के बारे में बताएंगे. रायता किसी भी चीज का हो इसे बनाने में न तो गैस जलाने की जरूरत होती हैं न ही मेहनत, इसलिए आज हम आपको बहुत ही आसान तरीके से गाजर का रायता बनाने के बारे में बताएंगे. इसका स्वाद अगर आपने एक बार ट्राई किया तो जरूर इसे दूसरी बार बनाना चाहेंगे. आइए बताते हैं आपको घर पर बिरयानी, पराठा या चावल-दाल के साथ गाजर का रायता बनाने की आसान विधि. 

गाजर का रायता बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • गाजर – 1 
  • दही – आधा कप 
  • काली मिर्च पाउडर – आधा चम्मच 
  • चाट मसाला – आधा चम्मच 
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई 
  • जीरा पाउडर – आधा चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार 
  • धनिया पत्ता – 1 कलियां (बारीक कटा हुआ)

यह भी पढ़ें: Beetroot Dahi Salad: मिनटों में तैयार करें ये रंगीन बीटरूट सलाद, स्वाद ऐसा जो सबको आएगा पसंद 

यह भी पढ़ें: Baingan Ka Chokha Recipe: देसी स्टाइल में बनाएं बैंगन का स्वादिष्ट चोखा, रोटी और चावल दोनों के साथ लगेगा मजेदार 

यह भी पढ़ें: Masala Peanuts: चाय के साथ अब हर शाम होगी मजेदार, मिनटों में बनाएं टेस्टी मसाला मूंगफली

गाजर का रायता बनाने की विधि क्या है?

  • रायता बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को धोकर छील लें. अब इसे कद्दूकस करके अलग रख दें.
  • अब एक बड़े कटोरी में दही, जीरा पाउडर, नमक, काली मिर्च पाउडर, हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ गाजर डालकर अच्छे से मिक्स करें. 
  • रायता अच्छे से मिक्स हो जाने के बाद आप इसमें धनिया पत्ता और चाट मसाला छिड़के. 
  • अब तैयार है आपका गाजर का रायता, इसे आप पराठा या चावल-दाल के साथ सर्व करें और स्वाद का मजा लें.

यह भी पढ़ें: Dahi Salad Recipe: फिटनेस लवर्स के लिए परफेक्ट रेसिपी, कुछ ही मिनटों में बनाएं हेल्दी दही सलाद 

यह भी पढ़ें: Sprouts Salad Recipe For Weight Loss: बढ़ते मोटापे का नहीं रहेगा टेंशन, सुबह-सुबह खाएं प्रोटीन से भरपूर स्प्राउट्स सलाद

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola