Baingan Ka Chokha Recipe: देसी स्टाइल में बनाएं बैंगन का स्वादिष्ट चोखा, रोटी और चावल दोनों के साथ लगेगा मजेदार 

Updated:
विज्ञापन

Baingan Chokha Recipe (AI image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Baingan Ka Chokha Recipe: सर्दियों के मौसम में जब ताजे बैंगन बाजार में मिलते हैं, तब घर पर बैंगन का चोखा बनाकर खाने का मजा ही कुछ और होता है, तो आज हम आपको देसी स्टाइल में बैंगन का चोखा बनाने के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

Baingan Ka Chokha Recipe: सर्दियों के मौसम में घर पर लिट्टी बनी हो और साथ में बैंगन का चोखा ना बने ऐसा हो नहीं सकता. बिहार से लेकर हर जगह फेमस है बैंगन का चोखा. इसलिए आज हम आपको बताएंगे घर पर आसानी से बैंगन का चोखा बनाने की रेसिपी. इसे आप बिना तेल में फ्राई किए हुए भी बना सकते हैं जो खाने में टेस्टी होने के साथ बनाने में भी बहुत आसान होती हैं. अगर आप भी घर पर लिट्टी, चावल और रोटी के साथ कुछ देसी खाना चाहते हैं, तो जरूर बनाएं बैंगन का चोखा. 

विज्ञापन

बैंगन का चोखा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • बैंगन – 2 बड़ा 
  • सरसों का तेल – जरूरत अनुसार 
  • नमक – स्वादानुसार 
  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
  • टमाटर – 1 
  • लहसुन की कलियां – 4-5 (कटी हुई)
  • धनिया पत्ता – 1 (कटी हुई)

बैंगन का चोखा बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले बैंगन और टमाटर को धोकर इसके ऊपर से हल्का तेल लगा लें. अब इसे गैस में सीधी आंच पर चारों ओर से अच्छी तरह छिलका काला होने तक सेंक लें. 
  • अब बैंगन और टमाटर ठंडा होने पर उसका छिलका उतार लें और एक बाउल में डालकर अच्छे से मैश कर लें. 
  • अब इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन, हरा धनिया पत्ता, नमक और सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. 
  • अब तैयार है आपका देसी बैंगन का चोखा. इसे गरमा-गरम लिट्टी, रोटी या पराठे के साथ परोसें और स्वाद का आनंद लें. 
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola