Fish Viral Video: पल भर में सांप और बिच्छू खा गई ये मछली, देखें ये वायरल वीडियो

Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Jan 2023 5:23 PM

विज्ञापन

Fish Viral Video: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक पफरफिश को सांप, बिच्छू और कीड़ों को बूरी तरह चबा कर खाते देखा जा रहा है. जिसे देख हर कोई दंग है. यहां जानें क्या है पफरफिश और क्या खास है इस वायरल वीडियो में

विज्ञापन

Fish Viral Video: हमने कुछ खतरनाक एक्वैरियम मछलियों के बारे में सुना है जो किसी अन्य प्रजाति के साथ नहीं रखी जा सकती हैं, लेकिन एक पफरफिश निश्चित रूप से एक दुःस्वप्न है। मांसाहारी एक्वैरियम मछलियाँ आम हैं, लेकिन पफरफिश आम नहीं है, यह आपको अपनी खाने की क्षमताओं से परेशान करेगी। इसे बलून फिश भी कहा जाता है क्योंकि यह आकार लेती है, उनके दांत बड़े होते हैं और वे जाहिर तौर पर बढ़ते रहते हैं .

https://twitter.com/OTerrifying/status/1602495372655558658
सांप और बिच्छू को भी खा गई ये मछली

वायरल हो रही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @OTerrifying नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है. वीडियो में एक मछली को देखा जा रहा है, जो पहली नजर में किसी आम मछली की तरह नजर आ रही है. वहीं वीडियो में आगे बढ़ने पर देखा जा रहा है कि मछली को खाने के लिए उसके टैंक में एक गोजर को छोड़ा जाता है. जिसे पलक झपकते ही वह मछली अपने पैने दांतों से टुकड़ों में काट कर खा लेती है.

मिल रहे हैं ढेर सारे लाइक्स और व्यूज

इस खतरनाक वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @OTerrifying नाम की आईडी से शेयर किया गया है. महज 30 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 1,7 मिलियन बार देखा जा चुका है, जबकि वीडियो को 50.1 K से ज्यादा लोग लाइक भी कर चुके हैं.

जानें क्या है पफरफिश

एक्सपर्ट्स के अनुसार पफर फिश सबसे ज्यादा जापान, चीन, साउथ अफ्रीका, फिलीपींस और मेक्सिको जैसे देशों में पाई जाती हैं. इस मछली के जहर का आजतक कोई तोड़ नहीं मिल सका है. इसकी आंखें बेहद डरावनी लगती है. आंखों की अनोखी बनावट के कारण इसे ब्लोफिश भी कहा जाता है. आपको बता दें कि पफर फिश में टेट्रोडोटॉक्सिन (Tetrodotoxin) नाम का बेहद खतरनाक जहर पाया जाता है जो साइनाइड ( cyanide) से 1500 गुना ज्यादा खतरनाक है. यह एक मछली 30 लोगों की जान अपने जहर से ले सकती है. अगर इसका जहर किसी व्यक्ति को लग जाए तो इंसान की जान बचाना नामुमकिन है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola