Chanakya Niti: आखिर क्या है सबसे बड़ा दुख? चाणक्य नीति से जानें जिंदगी की कड़वी सच्चाई
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 10 Apr 2025 8:41 AM
Chanakya Niti
Chanakya Niti: किसी भी व्यक्ति के जीवन में दुख और सुख लगा रहता है. आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में तीन दुखों के बारे में बताया है. इन दुखों के कारण व्यक्ति का जीवन कष्ट में गुजरता है. तो आइए जानते हैं आचार्य चाणक्य के विचार इस विषय पर.
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य अपने समय के बहुत बड़े विद्वान थे. मौर्य साम्राज्य को स्थापित करने में उनका अहम योगदान रहा था. आचार्य चाणक्य को एक कुशल रणनीतिकार और कूटनीतिज्ञ के तौर पर आज भी याद किया जाता है. आचार्य चाणक्य ने नीतिशास्त्र में कई मुद्दों के ऊपर अपने अनुभव साझा किया है जो आज भी लोगों का मार्गदर्शन करने में मददगार है. चाणक्य नीति आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. चाणक्य नीति के दूसरे अध्याय के आठवें श्लोक के अनुसार,
कष्टं च खलु मूर्खत्वं कष्टं च खलु यौवनम्।
कष्टात्कष्टतरं चैव परगृहे निवासनम्।।
चाणक्य नीति के इस श्लोक के अनुसार, मूर्खता और युवावस्था कष्टदायक है. इस श्लोक में आगे एक और कष्ट का वर्णन मिलता है वह है किसी दूसरे के घर में रहना. आचार्य चाणक्य के मुताबिक व्यक्ति के जीवन में ये तीन कष्ट हैं. तो आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से.
मूर्ख होना है कष्टदायक
आचार्य चाणक्य के अनुसार, मूर्खता किसी भी व्यक्ति के लिए एक बड़ी परेशानी है. मूर्ख व्यक्ति को अपने जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इस तरह के इंसान को सही और गलत की समझ नहीं होती है और लोग फायदा उठा लेते हैं. चाणक्य नीति के मुताबिक जिस व्यक्ति के पास ज्ञान की कमी है ऐसे इंसान का जीवन कष्टों से भरा होता है.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इस तरह के दोस्तों से रहें दस कदम दूर, नहीं तो भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान
जवानी को क्यों माना गया है दुख?
जवानी व्यक्ति के जीवन का सबसे खास समय होता है. इस समय में ही व्यक्ति सबसे अधिक ऊर्जावान रहता है. आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में यौवन को एक कष्ट माना है. जवानी में व्यक्ति जोश से भरा होता है और ये बात इंसान को घमंडी बना देती है. जवानी के जोश के आगे व्यक्ति सामने वाले को कुछ नहीं समझता और अक्सर गलती कर बैठता है और इस बात का खेद जीवन भर रहता है.
सबसे बड़ा दुख क्या है?
चाणक्य नीति के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे बड़ा दुख दूसरे के घर में रहना है. आचार्य चाणक्य मानते हैं कि दूसरों के घर में रहना अत्यंत कष्टदायक है क्योंकि व्यक्ति अपनी स्वतंत्रता खो देता है. कोई भी काम उसे दूसरों से पूछ कर ही करना पड़ता है. इस तरह से जीवन जीना सबसे बड़ा दुख है.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: मन की बात को रखें गुप्त, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन लोगों का साथ आपको ले जाता है मौत के करीब, तुरंत छोड़े इनका साथ
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










