ePaper

Chanakya Niti: इस तरह के दोस्तों से रहें दस कदम दूर, नहीं तो भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान

Updated at : 08 Apr 2025 12:12 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya Niti

Chanakya Niti: जीवन हम कई लोगों से मिलते हैं कुछ का साथ काफी लंबे समय तक भी चलता है. दोस्ती का रिश्ता हमारे जीवन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है. आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति के माध्यम से मित्रता के ऊपर कुछ बताया है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: अक्सर जीवन में हम कई लोगों से मिलते हैं. इनमें से कुछ के साथ हमारा गहरा रिश्ता बन जाता है. इन्हीं रिश्तों के कारण ही किसी भी व्यक्ति का जीवन आसानी से कट पाता है. इन सब रिश्तों में सबसे खास और अलग रिश्ता जो होता है वह दोस्ती का ही है. मगर कभी-कभी दोस्ती भी आपको हानि पहुंचा सकती है. आचार्य चाणक्य के भी विचार दोस्ती के ऊपर चाणक्य नीति में देखने को मिलते हैं. आचार्य चाणक्य को अपने समय के विद्वान पुरुष के तौर पर आज भी याद किया जाता है. उनकी बातों के बारे में आप चाणक्य नीति से जान सकते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार इन दोस्तों से तुरंत दूरी बना लेने में ही भलाई है. चाणक्य नीति के दूसरे अध्याय के पांचवे श्लोक के अनुसार,

परोक्षे कार्यहन्तारं प्रत्यक्षे प्रियवादिनम्।

वर्जयेत्तादृशं मित्रं विषकुम्भं पयोमुखम् ॥

इस श्लोक के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति जो अपने आप को आपका दोस्त बतलाता है और पीठ पीछे आपकी बुराई करता हो ऐसे व्यक्ति से सावधान रहना चाहिए. ऐसे व्यक्ति की तुलना उस घड़े के समान है जो दूध से भरा हो मगर अंदर में जहर होता है. 

मीठी बातें करने वाले से सावधान

आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति आपके सामने आपकी बड़ाई करता है और मीठी बातों से आपका दिल जीत लेता है. मगर ये व्यक्ति पीठ पीछे आपके बारे में अफवाह उड़ाता है और आपकी बुराई करता है. ऐसे व्यक्ति से सावधान रहें क्योंकि ये व्यक्ति कभी भी आपका हित नहीं चाहता है. चाणक्य नीति के मुताबिक, ऐसा मित्र विष से भरे घड़े के जैसा होता है जिसके ऊपर दूध डाल दिया गया हो यानी इंसान अपनी वास्तविक पहचान को छुपा रहा हो. ऐसे व्यक्ति का साथ तुरंत ही छोड़ दें. 

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन लोगों का साथ आपको ले जाता है मौत के करीब, तुरंत छोड़े इनका साथ

ऐसे लोगों पर विश्वास करना पड़ता है भारी

मित्रता के ऊपर आचार्य चाणक्य कहते हैं कि किसी के ऊपर बहुत अधिक विश्वास हानि का कारण बन सकता है. दोस्त के साथ भी अपने जीवन से जुड़ी जरूरी और गुप्त बातों को बताने से बचें. कुछ लोगों की आदत होती है आपकी बातों को दूसरों के सामने उजागर कर देने की. ऐसे लोगों का कोई भरोसा नहीं होता है कब लालच या फिर स्वार्थ में आकर आपका फायदा उठा सकता है. 

यह भी पढ़ें: Chanakya Sutra: सफलता की राह में रोड़ा बनती है आपकी ये एक गलती, सुधार नहीं किए तो जीवन भर रहेंगे परेशान

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola