मसालों में पड़ रही हैं गांठें? सीलन से बचाने के लिए अपनाएं ये 4 आसान किचन टिप्स
मसालों में गांठ पड़ने से कैसे बचाएं (PC: AI Image)
How to Protect Spices from Moisture: बारिश के मौसम में नमी के कारण हल्दी, धनिया और दूसरे मसालों में अक्सर गांठें पड़ने लगती हैं. जानें मसालों को सीलन से बचाने के चार आसान और काम के किचन टिप्स.
How to Protect Spices from Moisture: किचन में मसालों के डिब्बे खोलते ही अगर हल्दी, धनिया पाउडर या गरम मसाले में छोटी-छोटी गांठें नजर आने लगें, तो समझ जाइए कि मसालों ने नमी पकड़ ली है. खासकर बारिश के मौसम में हवा में नमी बढ़ने के कारण पाउडर वाले मसाले जल्दी गीले होकर आपस में चिपकने लगते हैं. कई बार मसाला इतना सख्त हो जाता है कि उसे चम्मच से निकालना भी मुश्किल हो जाता है. हालांकि, थोड़ी सी सावधानी रखकर इस परेशानी से काफी हद तक बचा जा सकता है. मसालों को सही तरीके से रखना सिर्फ उन्हें सूखा रखने के लिए ही जरूरी नहीं है, बल्कि इससे उनकी खुशबू, स्वाद और क्वालिटी भी लंबे समय तक बनी रहती है. इसके लिए आपको कोई महंगी चीज खरीदने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से आप मसालों को नमी से बचा सकते हैं.
Monsoon Kitchen Tips: सीलन से बचाने के लिए अपनाएं ये 4 आसान किचन टिप्स

एयरटाइट डिब्बे का इस्तेमाल करें
बारिश के मौसम में मसालों को खुले डिब्बे में रखना ठीक नहीं है. इन्हें अच्छी क्वालिटी वाले एयरटाइट कंटेनर में रखें और हर इस्तेमाल के बाद ढक्कन अच्छी तरह बंद करें. इससे बाहर की नमी अंदर जाने की संभावना कम होगी.
मसालों को हमेशा सूखे चम्मच से निकाले
मसालों में नमी जाने की सबसे आम वजह गीला चम्मच भी हो सकता है. खाना बनाते समय जल्दबाजी में कई लोग चम्मच धोकर सीधे मसाले के डिब्बे में डाल देते हैं. इससे अंदर नमी पहुंच सकती है और धीरे-धीरे मसाले में गांठ बनने लगती है. इसलिए हमेशा सूखे और साफ चम्मच का इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर मेहमानों के लिए बनाएं ये 5 झटपट स्नैक्स, स्वाद चखते ही पूछेंगे रेसिपी
मसालों को गैस के पास न रखें
मसालों के डिब्बे गैस चूल्हे के बिल्कुल पास रखना सुविधाजनक जरूर लगता है, लेकिन गर्मी और भाप से मसालों की नमी बढ़ सकती है. कोशिश करें कि इन्हें गैस, सिंक और भाप वाली जगहों से थोड़ी दूरी पर किसी सूखी जगह रखें.
एक साथ बहुत ज्यादा मसाले न भरें
मसालों को लंबे समय तक स्टोर करने के बजाय जरूरत के हिसाब से कम मात्रा में खरीदना बेहतर है. पुराना मसाला खत्म होने के बाद ही डिब्बे में नया मसाला भरें और कंटेनर को समय-समय पर साफ करके पूरी तरह सुखाएं.
यह भी पढ़ें: सूजी से बनाएं झटपट ढोकला, बिना फर्मेंटेशन के तैयार होगा स्पंजी नाश्ता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मेघा रॉय
मेघा रॉय वर्तमान में प्रभात खबर में वीडियो कंटेंट और लाइफस्टाइल राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. इससे पहले वह राजस्थान पत्रिका में फीचर राइटर के रूप में कार्य कर चुकी हैं. उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है. साथ ही, इंडिया न्यूज और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव भी हासिल किया है.उन्हें डिजिटल मीडिया, ट्रेंडिंग न्यूज, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ज्योतिष, धर्म और सोशल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर सरल और रोचक लेख लिखना पसंद है. उनका मानना है कि एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पाठकों तक सही, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










