राखी पर बहन को पैसे नहीं, दें ये 5 यूजफुल और खास गिफ्ट्स

Updated:
विज्ञापन

PC: बहन के लिए राखी गिफ्ट्स आइडियाज (AI Generated)

Rakhi Gift Ideas for Sister: इस रक्षाबंधन बहन को लिफाफे में पैसे नहीं, दें ये 5 काम के और खास गिफ्ट्स. देखें बेस्ट गिफ्ट्स आइडियाज.

विज्ञापन

Rakhi Gift Ideas for Sister: राखी का त्योहार भाई-बहन के प्यार और अपनापन का त्योहार है. इस दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई उसकी खुशी के लिए कुछ गिफ्ट देता है. आमतौर पर भाई बहन को पैसे या कोई लिफाफा देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर देते हैं, लेकिन हर बार पैसे देना थोड़ा सामान्य लग सकता है.

इस राखी पर क्यों न बहन को ऐसा गिफ्ट दिया जाए, जो उसे पसंद भी आए और लंबे समय तक उसके काम (Rakhi Gift Ideas for Sister) भी आए. अगर आप भी अपनी बहन के लिए कुछ अलग और उपयोगी खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये गिफ्ट आइडिया देख कर सकते हैं.

1. स्मार्ट वॉच दें

अगर आपकी बहन फिटनेस या टेक्नोलॉजी में रुचि रखती है, तो स्मार्ट वॉच अच्छा गिफ्ट हो सकती है. इसे वह रोज पहन सकती है और इसमें टाइम देखने के साथ कई दूसरे फीचर्स भी मिल जाते हैं.

PC: Instagram
PC: Instagram

2. हैंडबैग करें गिफ्ट

लड़कियों के लिए हैंडबैग ऐसा सामान है, जिसकी जरूरत हमेशा पड़ती है. ऑफिस, कॉलेज, शॉपिंग या घूमने के लिए एक अच्छा बैग (Rakhi Gift Ideas for Sister) आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. आप उसकी पसंद के हिसाब से सिंपल टोट बैग, स्लिंग बैग या क्लासी हैंडबैग चुन सकते हैं.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

3. स्किन केयर या ब्यूटी किट

अगर आपकी बहन को स्किन केयर और मेकअप का शौक है, तो उसके लिए एक अच्छी किट तैयार कर सकते हैं. इसमें फेस वॉश, मॉइस्चराइजर, लिप बाम, सनस्क्रीन या उसकी पसंद की दूसरी चीजें शामिल की जा सकती हैं.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

4. इयरफोन या हेडफोन (Rakhi Gift Ideas for Sister)

म्यूजिक सुनने, फिल्म देखने या ऑनलाइन मीटिंग के लिए इयरफोन काफी काम आते हैं. अगर आपकी बहन रोज फोन या लैपटॉप का इस्तेमाल करती है, तो वायरलेस इयरफोन या अच्छे हेडफोन एक उपयोगी गिफ्ट हो सकते हैं.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

5. परफ्यूम या बॉडी केयर सेट

अगर आपकी बहन को खुशबू पसंद है, तो उसकी पसंद के हिसाब से परफ्यूम गिफ्ट कर सकते हैं. इसके साथ बॉडी लोशन या शॉवर जेल जैसी चीजें जोड़कर एक छोटा सा बॉडी केयर सेट भी तैयार किया जा सकता है.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: इस रक्षाबंधन हाथ के पीछे लगाएं ये ट्रेंडी मेहंदी, देखते ही बोलेगी सहेली- वाह क्या डिजाइन है!


विज्ञापन
स्मिता दे

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola