Caffeine Side Effects: कैफीन का ओवरडोज कर सकता है आपके हाल को बेहाल, अभी हो जाएं सावधान

Edited by Pushpanjali
Updated:
विज्ञापन

Caffeine Side Effects

रोजाना कैफीन का सेवन करना आम बात है मगर अधिक मात्रा मे कैफीन का सेवन आपके के लिए खतरा बन सकता है. इससे होने वाले दुष्प्रभाव काफी भयंकर सावित हो सकते है आईए और जानिए इसके नियंत्रण, सावधानियों के बारे में.

विज्ञापन

Caffeine Side Effects: कैफीन हमारे दैनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है, सुबह की नींद से जगाने वाली कॉफी हो, या किसी महत्वपूर्ण काम के लिए रात भर जागने के लिए चाय का कप, कैफीन हर जगह मौजूद है, यह एक प्राकृतिक डोज है जो हमारी ऊर्जा को बढ़ाता है, लेकिन इसके अत्यधिक सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, आइए, जानते हैं कैफीन ओवरडोज के स्वास्थ्य पर क्या-क्या दुष्प्रभाव हो सकते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है.

नींद की समस्या

कैफीन हमारे सेंट्रल नर्वस सिस्टम को उत्तेजित करता है, जिससे नींद आने में समस्या हो सकती है, लगातार नींद की कमी से मानसिक और शारीरिक थकान बढ़ती है.

चिड़चिड़ापन

अत्यधिक कैफीन से हमारे मस्तिष्क में स्ट्रेस हार्मोनस का स्तर बढ़ता है, जिससे घबराहट, चिड़चिड़ापन और चिंता हो सकती है.

पाचन समस्याएं

अधिक कैफीन से पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे पेट दर्द, एसिडिटी और कभी-कभी दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

Also Read: Monsoon Snack Ideas: बारिश के मौसम में लें इन 5 स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद

सिरदर्द

हालांकि कैफीन का उपयोग कुछ प्रकार के सिरदर्द को कम करने के लिए किया जाता है, लेकिन अत्यधिक सेवन उल्टा प्रभाव डाल सकता है और माइग्रेन या तेज सिरदर्द का कारण बन सकता है.

ऊर्जा का स्तर गिरना

कैफीन का अत्यधिक उपयोग हमें शुरू में ऊर्जावान महसूस करा सकता है, लेकिन इसका प्रभाव खत्म होने के बाद हमें अधिक थकान महसूस हो सकती है.

सावधानियां और सुझाव:

  • कैफीन का सेवन सीमित मात्रा में करें, आमतौर पर, वयस्कों के लिए प्रति दिन 400 मिलीग्राम तक कैफीन सुरक्षित माना जाता है.
  • कैफीन वाले पेय पदार्थों के बजाय पानी, ताजे फल का रस या हर्बल चाय का सेवन करें.
  • नींद और आराम का पूरा ख्याल रखें, ताकि शरीर को सही तरह से रिचार्ज किया जा सके.
  • यदि आप इसका अधिक मात्रा में उपयोग कर रहे है, तो कैफीन का सेवन धीरे-धीरे कम करें.

Also Read: Apple Juice Benefits: सेब का जूस पीने के 5 सबसे बड़े फायदे

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola