Monsoon Snack Ideas: बारिश के मौसम में लें इन 5 स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद

Updated:
विज्ञापन
Monsoon Snack Ideas

Monsoon Snack Ideas

Monsoon Snack Ideas: बारिश का मौसम आते ही कुछ चटपटा खाने का मन करने लगता है, ऐसे में ये हैं कुछ आसानी से बन जाने वाले चटपटे स्नैक्स जिनका आप लुत्फ उठा सकते हैं.

विज्ञापन

Monsoon Snack Ideas: मॉनसून आते ही सबके मन में चाय पकोड़े के खयाल आने लगते हैं, लोग बारिश में अपने घरों में बैठकर गरमा गर्म व्यंजनों का लुत्फ उठाना काफी पसंद करते हैं, ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि सिर्फ पकोड़े के अलावा ऐसी कौन से स्नैक्स हैं जिन्हें आप बारिश के मौसम में आसानी से अपने घर पर बनाकर खा सकते हैं.

भुने हुए चने

यह एक पौष्टिक और हल्का स्नैक है जिसे तवे पर भूनकर बनाया जाता है, इसे नमक, काली मिर्च और निम्बू के साथ आप और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं.

फ्रूट सलाद

फलों को काटकर और ताजे हरे पत्तों के साथ मिलाकर आप एक स्वादिष्ट सलाद बना सकते हैं, इसमें अनेक पोषक तत्व होते हैं और यह आपकी भूख को आसानी से शांत कर सकता है.

मिक्स्ड वेजिटेबल चाट

इस स्वादिष्ट डिश में कई तरह की सब्जियों को मसालों और अलग अलग प्रकार की चटनियों के साथ मिलाकर बनाया जाता है. यह स्नैक रेसिपी बनाने में बिलकुल आसन है और खाने में काफी स्वादिष्ट.

Also Read: मानसून के दौरान ये मसाले रखेंगे आपको सेहतमंद, दूर होंगी बीमारियां

सूजी उपमा

सूजी, सब्जियां और मसाले मिलाकर बनाया जाने वाला यह उपमा एक पौष्टिक और सत्त्वपूर्ण नाश्ता है, इसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जो आपको ऊर्जा देने में मदद करते हैं.

Also Read: Monsoon में चमकदार त्वचा रखनी है तो अपनाएं ये 8 टिप्स

स्टफ्ड टमाटर

यह एक बहुत ही स्वादिष्ट और आसानी से बन जाने वाली नाश्ता है जिसमें टमाटर को हरी मिर्च, धनिया-पुदीने और मसालों से भरकर बनाया जाता है.

इन्पुट- आशी गोयल

Also Read: Baby Care: बदलते मौसम में बढ़ रहा सर्दी- बुखार का खतरा, ऐसे में जानें कैसे रखें बच्चों का ख्याल

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola