ePaper

घर आए मेहमान हो जाएंगे इंप्रेस, तैयार करें हरे मटर का टेस्टी कुलचा 

Updated at : 03 Mar 2026 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
Hare Matar Ka Kulcha

हरे मटर का कुलचा (AI IMAGE)

Hare Matar Ka Kulcha: घर पर बनाना चाहते हैं मेहमानों के लिए स्पेशल रेसिपी, तो हरे मटर से बनाएं स्वाद से भरपूर कुलचा.

विज्ञापन

Hare Matar Ka Kulcha: सर्दियों के मौसम में घर में हरे मटर खूब आते हैं. हर कोई इससे कुछ नया व स्वादिष्ट बनाने की सोचता है. ऐसे समय में अगर आपके घर मेहमान आए हों और आप उन्हें मटर से बनी कोई स्पेशल और अलग डिश खिलाना चाहते हैं, तो हरे मटर का कुलचा बनाना परफेक्ट रहेगा. ये कुलचा स्वाद में भी लाजवाब लगता है और देखने में भी बेहद खास होता है. तो चलिए आज इस आर्टिकल में जानते हैं घर पर झटपट बनने वाला हरे मटर का कुलचा बनाने की रेसिपी. 

हरे मटर का कुलचा बनाने की विधि क्या है?

कुलचा के लिए

  • मैदा – 2 कप
  • बेकिंग पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • दही – 2 बड़े चम्मच
  • तेल – 1 बड़ा चम्मच
  • पानी – जरूरत अनुसार
  • कलौंजी – ऊपर से लगाने के लिए 

मटर की स्टफिंग के लिए

  • उबले हुए हरे मटर – 1 कप
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
  • धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार 
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)

हरे मटर का कुलचा बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप एक बर्तन में मैदा, नमक, बेकिंग पाउडर दही और तेल डालें. इसके बाद आप धीरे-धीरे पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें. आटे को ढककर 30 मिनट के लिए रख दें. 
  • अब आप एक बर्तन में उबले हुए मटर को हल्का मैश कर लें. इसमें अदरक, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक और हरा धनिया मिलाएं. सभी सामग्री को आप अच्छी तरह मिक्स करें. 
  • इसके बाद आटे की लोईयां बना लें. अब एक लोई लें, इसमें मटर की स्टफिंग भरें. इसे बंद करके हल्के हाथ से गोल बेल लें. इसके ऊपर से थोड़ा पानी लगाकर कलौंजी चिपका दें. 
  • तवा गर्म करें, इसमें तैयार हुआ कुलचा डालें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. इसके ऊपर से आप मक्खन लगा दें. 
  • अब तैयार हुए हरे मटर के कुलचे को आप गरमा-गरम सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Beetroot Roti Recipe: रोज के नाश्ते को बनाएं खास, तैयार करें हेल्दी बीटरूट रोटी

यह भी पढ़ें- How To Make Perfect Gol Roti: अब नहीं बनेगी टेढ़ी-मेढ़ी रोटी, जानें एकदम गोल रोटियां बनाने का आसान तरीका

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola