ePaper

जीवन में कभी नहीं होंगे परेशान, बस याद रखिए चाणक्य की ये 5 महान बातें

Updated at : 02 Mar 2026 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

चाणक्य नीति

आचार्य चाणक्य की नीति के अनुसार मन, वाणी और इंद्रियों की पवित्रता ही जीवन की सबसे बड़ी शुद्धता है. जानिए चाणक्य का वह प्रेरणादायक श्लोक और 5 ऐसी नीतियाँ, जिन्हें अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन में सुख, शांति और सफलता पा सकते है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: भारतीय ज्ञान परंपरा (Indian Knowledge System) में आचार-विचार की पवित्रता को जीवन की सबसे बड़ी शक्ति माना गया है. महान नीति-शास्त्री आचार्य चाणक्य  ने अपनी प्रसिद्ध कृति चाणक्य नीति में बताया है कि मनुष्य की असली शुद्धता केवल बाहरी स्वच्छता से नहीं, बल्कि उसके मन, वाणी और इंद्रियों के संयम से होती है.  

जब व्यक्ति अपने विचारों को पवित्र रखता है, दूसरों के प्रति करुणा रखता है और अपने कर्मों से समाज का भला करता है, तभी वह वास्तव में पवित्र कहलाता है.

चाणक्य नीति का श्लोक जिसमें असली शुद्धता का जिक्र मिलता है –

श्लोक का अर्थ

वाचा च मनसः शौचं शौचमिन्द्रियनिग्रहः।
सर्वभूतदया शौचमेतच्छौचं परार्थिनाम्॥

इस श्लोक के माध्यम से आचार्य चाणक्य बताते हैं कि सच्ची शुद्धता कई गुणों से मिलकर बनती है. मन और वाणी की पवित्रता, इंद्रियों पर नियंत्रण और सभी प्राणियों के प्रति दया रखना ही वास्तविक शुद्धता है. जो व्यक्ति दूसरों के हित के लिए सोचता है और अपने व्यवहार को संयमित रखता है, वही वास्तव में पवित्र जीवन जीता है.

जीवन में अगर याद रख ली चाणक्य की ये 5 बातें तो जीवन में कभी नहीं होगा दुख और पछतावा

मन में नकारात्मक विचार, ईर्ष्या और द्वेष को जगह न दें. सकारात्मक और अच्छे विचार जीवन को शांत और सफल बनाते हैं.

चाणक्य कहते हैं कि शब्दों की शक्ति बहुत बड़ी होती है. इसलिए हमेशा मधुर, सत्य और संयमित वाणी बोलनी चाहिए.

असंयमित इच्छाएं मनुष्य को गलत मार्ग पर ले जा सकती हैं. आत्मसंयम जीवन को संतुलित और मजबूत बनाता है.

दया और करुणा मनुष्य का सबसे बड़ा गुण है. दूसरों की मदद करना और उनके दुख को समझना ही सच्ची मानवता है.

जो व्यक्ति केवल अपने लिए नहीं बल्कि दूसरों के लिए भी जीता है, वही सच्चे अर्थों में महान बनता है.
यदि मनुष्य इन सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाए, तो वह न केवल स्वयं सुखी रहेगा बल्कि समाज को भी बेहतर बना सकता है.

यह भी पढ़ें: चाणक्य नीति में विद्या को क्यों कहा गया कामधेनु? जानें श्लोक और अर्थ

यह भी पढ़ें: पैसे के पीछे भागकर भी नहीं मिल रही शांति? चाणक्य नीति का यह श्लोक बदल देगा सोच

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola