Gumla: धर्मांतरित आदिवासियों के कारण आदिवासी संस्कृति को नुकसान, ग्रामीणों ने DC को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
Gumla News

डीसी को ज्ञापन सौंपते निशा उरांव व आदिवासी समाज के अगुवा

Gumla: गुमला में ग्रामीणों ने DC को ज्ञापन सौंपकर आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा की मांग की. इस समय धर्मांतरित आदिवासियों का मुद्दा जोरों से उठाया जा रहा है. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

दुर्जय पासवान
Gumla: पारंपरिक उलगुलान के तहत रूढ़िजन्य जनजाति समन्वय समिति ने संरक्षक सह आईआरएस निशा उरांव के नेतृत्व में गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महतो को लिखित ज्ञापन सौंपा है. निशा उरांव ने कहा है कि पारंपरिक उलगुलान की शुरुआत खूंटी जिला से हुई थी. आज उसका विस्तार गुमला जिला में भी किया गया. गुमला जिला के उपायुक्त को जिला के पारंपरिक आदिवासी अगुआ द्वारा ज्ञापन सौंपा गया. आदिवासी समाज के पारंपरिक व्यवस्था (जैसे पड़हा, डोकलो, सोहर इत्यादि) के पदों पर धर्मांतरित आदिवासी नहीं बना रह सकता है. हर पद की धार्मिक और सामाजिक दोनों जिम्मेदारी होती है.

आदिवासी मूल आस्था और संस्कृति को हो रहा गहरा नुकसान

उन्होंने कहा धर्मांतरित आदिवासी सामाजिक जिम्मेदारी तो निभा लेता है, लेकिन धार्मिक जिम्मेदारी नहीं निभा पाता है. इससे आदिवासी मूल आस्था और संस्कृति को गहरा नुकसान हो रहा है. इस विषय पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय समाज के पक्ष में है. एक और सुप्रीम कोर्ट निर्णय के अनुसार बिना ग्राम सभा की अनुमति से चंगाई सभा नहीं की जा सकती है. नई पेसा नियमावली द्वारा ग्राम सभा पर गैर पारंपरिक पद थोपे जा रहे हैं. जैसे कोषाध्यक्ष, अध्यक्ष, सचिव इत्यादि. अतः यह मांग की जा रही है की पांचवीं अनुसूची के ग्राम सभा के पद, पारंपरिक नियमों के अनुसार हो.

मौके पर कई लोग थे मौजूद

उन्होंने आगे कहा इस पारंपरिक उलगुलान की शुरुआत खूंटी जिले में की जा चुकी है. इस उलगुलान में मुंडा, खड़िया, उरांव तथा संथाल समाज के पारंपरिक अगुआ जुड़े हैं. इसकी अगुवाई ‘रूढ़िजन्य जनजाति समन्वय समिति’ द्वारा की जा रही है. मौके पर महेंद्र उरांव कहतो मूली पड़हा, फौदा उरांव दीवान राजी पड़हा, जयराम बेल पड़हा, कलावती उरांव डोकलो खड़िया, अग्नू डोकलो खड़िया, बिरसा उरांव राजी पड़हा प्रार्थना सभा लोहरदगा, सुधु भगत राजी पड़हा प्रार्थना सभा लोहरदगा, कृष्णा उरांव राजी पड़हा प्रार्थना सभा लोहरदगा सहित कई लोग थे.

ये भी पढ़ें…

गुमला के रिमांड होम से तीन बालबंदी फरार, दुष्कर्म और चोरी का है आरोप

गुमला: कुरूमगढ़ वन क्षेत्र में तेंदुआ का आतंक, पहाड़ से उतरकर कर रहा पशुओं का शिकार

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola