ePaper

Benefits of Green Chutney : थायराइड के मरीजों के लिए अमृत है ये हरी चटनी, जानें इसके अद्भुत फायदे

Updated at : 14 Dec 2024 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
Benefits of Green Chutney : थायराइड के मरीजों के लिए अमृत है ये हरी चटनी, जानें इसके अद्भुत फायदे

Benefits of Green Chutney : यह हरी चटनी थायराइड के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी हो सकती है. इसके नियमित सेवन से थायराइड से संबंधित समस्याओं में राहत मिल सकती है और शरीर के अंदर की ताजगी बनी रहती है.

विज्ञापन

Benefits of Green Chutney : थायराइड की समस्या से परेशान लोगों के लिए सही आहार और प्राकृतिक उपाय बहुत महत्वपूर्ण होते हैं. ऐसे में हरी चटनी जो ताजे हरे धनिया, पुदीने और अन्य औषधीय गुणों से भरपूर होती है. थायराइड के मरीजों के लिए एक वरदान साबित हो सकती है. इस चटनी के सेवन से न केवल थायराइड से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल सकती है बल्कि यह शरीर को ऊर्जा देने और इम्यूनिटी को मजबूत करने में भी मदद करती है. आइए जानते हैं थायराइड के मरीजों के लिए हरी चटनी के फायदे और इसे कैसे बनाए.

हरी चटनी खाने के अद्भुत फायदे

  • हरी चटनी के सेवन से शरीर में खून का संचार बेहतर होता है और यह पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखता है.
  • चटनी थायराइड के कारण होने वाली थकान, कमजोरी और वजन बढ़ने जैसी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकती है.
  • हरी चटनी में पुदीना और धनिया जैसे घटक पाए जाते हैं जो शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं और शरीर को ताजगी प्रदान करते हैं.
  • हरी चटनी में विटामिन C और आयरन की मात्रा भी अच्छी खासी होती है जो शरीर को ताकत और स्फूर्ति प्रदान करते हैं.

कैसे बनाएं हरी चटनी?

  • हरा धनिया (कोड़ी) – 1 कप.
  • पुदीना – ½ कप.
  • अदरक – 1 इंच टुकड़ा.
  • हरी मिर्च – 1.
  • नींबू का रस – 1 चम्मच.
  • जीरा – 1 चम्मच.
  • सेंधा नमक – स्वाद अनुसार.
  • पानी – आवश्यकतानुसार.

Also read : केमिकल टूथपेस्ट को कहें अलविदा,पीले दांत और बदबू से निजात दिलाएंगे ये 5 आयुर्वेदिक मंजन

विधि

  • सबसे पहले हरा धनिया और पुदीना अच्छे से धो लें.
  • अब इन दोनों को, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, और नमक के साथ एक मिक्सी में डालें.
  • सभी चीजों को अच्छी तरह से पीस लें.
  • चटनी को एक कटोरी में निकालकर उसमें नींबू का रस डालें और फिर अच्छी तरह से मिक्स करें.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola