ePaper

केमिकल टूथपेस्ट को कहें अलविदा,पीले दांत और बदबू से निजात दिलाएंगे ये 5 आयुर्वेदिक मंजन

Updated at : 14 Dec 2024 4:45 PM (IST)
विज्ञापन
केमिकल टूथपेस्ट को कहें अलविदा,पीले दांत और बदबू से निजात दिलाएंगे ये 5 आयुर्वेदिक मंजन

Ayurvedic tips whitening yellow teeth : आयुर्वेद में दांतों और मुंह की सफाई के लिए कई प्राकृतिक उपाय मौजूद हैं, जो न सिर्फ प्रभावी होते हैं बल्कि पूरी तरह से सुरक्षित भी होते हैं. इन उपायों को अपनाने से आपके दांत सफेद और ताजगी से भरपूर हो सकते हैं.

विज्ञापन

Ayurvedic tips whitening yellow teeth : पीले दांत और बदबूदार सांस न केवल आपके आत्मविश्वास को प्रभावित करते हैं, बल्कि यह दूसरों के साथ बातचीत में भी असुविधा और शर्मिंदगी का कारण बन सकते हैं. केमिकल वाले टूथपेस्ट की बजाय अगर आप प्राकृतिक तरीके से इस समस्या से निजात पाना चाहते हैं, तो आयुर्वेदिक मंजन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. आयुर्वेद में दांतों और मुंह की सफाई के लिए कई प्राकृतिक उपाय मौजूद हैं, जो न सिर्फ प्रभावी होते हैं बल्कि पूरी तरह से सुरक्षित भी होते हैं. इन उपायों को अपनाने से आपके दांत सफेद और ताजगी से भरपूर हो सकते हैं. चलिए, जानते हैं आयुर्वेदिक मंजन के 5 असरदार उपाय, जिनसे आप पीले दांत और बदबूदार सांस से छुटकारा पा सकते हैं.

  • नीम की दातुन या पेस्ट से करें मंजन: नीम में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण दांतों को सफेद करने और मुंह से बदबू दूर करने में मदद करते हैं. नीम की दातुन या पत्तियों का पेस्ट बना कर इससे मंजन करें, आपको जल्द ही फर्क दिखेगा.
  • रात में लौंग चबाएं: लौंग में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो दांतों को सफेद और मुंह से बदबू को कम करने में मदद करते हैं. लौंग को चबाने या लौंग का तेल पानी में डालकर कुल्ला करने से आपको एक हफ्ते में राहत मिल सकती है.
  • सेंधा नमक और सरसों का तेल: एक चम्मच सरसों के तेल में आधा चम्मच सेंधा नमक मिलाकर दांतों पर रगड़ें. यह मिश्रण आपके दांतों को सफेद करने के साथ-साथ बदबूदार सांस को भी दूर करेगा.
  • हल्दी और नारियल तेल से मंजन: हल्दी और नारियल तेल का मिश्रण दांतों को सफेद करने में मदद करता है. बस एक चम्मच नारियल तेल में आधे चम्मच हल्दी मिला कर दांतों पर रगड़े और 5 मिनट तक मुंह में घुमा लें.
  • पुदीना पानी से कुल्ला करें: ताजे पुदीने के पत्तों को चबाने या पुदीने के तेल से पानी में कुल्ला करने से दांतों में ताजगी आएगी और मुंह की बदबू भी कम होगी. यह उपाय बहुत ही प्रभावी है.

also read :Bathua Parathe Recipe : एक बार खा लेंगे बथुआ के पराठे, तो भूल जाएंगे पिज्जा और बर्गर का स्वाद

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola