Jehanabad : युवक की हत्या के मामले में तीन धराये, कट्टा व गोली बरामद

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

थाना की पुलिस ने पिछले माह छज्जोपुर गांव निवासी एक युवक के हत्या मामले का खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने एक कट्टा, एक कारतूस व हत्या में शामिल बाइक को बरामद किया है.

विज्ञापन

मखदुमपुर. थाना की पुलिस ने पिछले माह छज्जोपुर गांव निवासी एक युवक के हत्या मामले का खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने एक कट्टा, एक कारतूस व हत्या में शामिल बाइक को बरामद किया है. शुक्रवार की शाम मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया पिछले 25 अप्रैल को छज्जोपुर गांव से एक युवक कोचिंग जा रहा था. वहीं अपराधियों ने आकाश स्कूल के समीप युवक को गोली मार दिया था जिसकी इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी थी. उसी मामले में मखदुमपुर थाने की पुलिस ने परसबिगहा गांव निवासी राहुल कुमार, तरहुआ गांव निवासी डब्ल्यू कुमार एवं गंगासागर गांव निवासी सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया है. वहीं हत्या में शामिल बाइक को बरामद किया है. साथ ही पुलिस ने एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है. वहीं गिरफ्तार तीनों युवक से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है. बताते चलें कि छज्जोपुर गांव निवासी युवक बबलू कुमार को अपराधियों ने 25 अप्रैल को आकाश पब्लिक स्कूल के समीप गोली मारकर घायल कर दिया था जिसका इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत हो गई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन