JAC Board 12th Arts Toppers List 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में साहिबगंज के देव तिवारी को रैंक 1, देखें टॉपर्स लिस्ट
JAC Board 12th Arts Toppers List 2025 OUT
JAC Board 12th Arts Toppers List 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी हो गया है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया गया है. झारखंड बोर्ड की तरफ से रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट - jacresults.com पर जाना होगा.
JAC Board 12th Arts Toppers List 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया गया है. झारखंड बोर्ड की तरफ से रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट – jacresults.com पर जाना होगा. इस साल झारखंड बोर्ड इंटर साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट पहले जारी किया गया.
झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस साल झारखंड बोर्ड इंटर आर्ट्स स्ट्रीम में 2,28,832 छात्र शामिल हुए हैं. सभी छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस बार झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में साहिबगंज जिले के रहने वाले देव तिवारी ने टॉप किया है.
JAC Board 12th Arts Result 2025 Live Updates
JAC Board 12th Arts Toppers List 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं की टॉपर्स लिस्ट
झारखंड बोर्ड की तरफ से कक्षा 12वीं के लिए सभी स्ट्रीम का रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाती है. इस बार बोर्ड की तरफ से पहले साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट पहले जारी हुआ. आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है.
| छात्र का नाम | पिता का नाम | अंक |
|---|---|---|
| देव तिवारी | संजय तिवारी | 481 |
| प्रेरणा कुमारी | श्रवण कुमार सिंह | 470 |
| सूरज कुमार दास | सुनील कुमार दास | 466 |
| कुमारी रितम्वरा | अभय कुमार उपाध्याय | 466 |
| श्रेया आनंद | नवल किशोर प्रसाद | 464 |
| अनन्या पाल | नवीन पाल | 463 |
| उषा रानी | जयनाथ रवि | 463 |
| शिवानी कुमारी | रमणंद पांडे | 463 |
| तनु प्रिया शाही | प्रदीप शाही | 461 |
| स्वीटी बरनवाल | संजॉय बरनवाल | 460 |
साहिबगंज के देव को रैंक 1
झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में झारखंड के साहिबगंज जिले के रहने वाले देव तिवारी को रैंक 1 प्राप्त हुआ है. देव तिवारी को झारखंड बोर्ड 12वीं में कुल 481 मार्क्स प्राप्त हुए हैं. देव तिवारी को तीन विषयों में 99 मार्क्स प्राप्त हुए हैं.
ये भी पढ़ें: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में खूंटी जिला अव्वल, देखें अन्य जिलों का प्रदर्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










