BPSC ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, 2027 कैंडिडेट्स हुए सफल

Updated:
विज्ञापन

BPSC

BPSC 70th CCE Final Result Out: BPSC ने 70वीं CCE परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. करीब 2027 कैंडिडेट्स सफल हुए हैं. रिजल्ट देखने के लिए BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.

विज्ञापन

BPSC 70th CCE Final Result Out: लंबे समय से इंतजार कर रहे युवाओं को BPSC ने बड़ी राहत दी है. बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार कुल 5,401 कैंडिडेट्स इंटरव्यू में शामिल हुए थे. इसमें से करीब 2027 कैंडिडेट्स अंतिम रूप से सेलेक्ट किए गए हैं. BPSC का रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.

कैसे देखें BPSC 70th CCE Result?

  • BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • Result या Important Notice सेक्शन खोलें.
  • 70th Combined Competitive Examination Final Result लिंक पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट PDF डाउनलोड करें.
  • Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें.
  • फ्यूचर के लिए PDF सेव कर लें.

तीन चरणों की परीक्षा के बाद होता है फाइनल सेलेक्शन

BPSC 70वीं परीक्षा के तहत प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के आधार पर फाइनल रिजल्ट तैयार किया गया है. BPSC ने रिजल्ट के साथ-साथ मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है. SDM पोस्ट के लिए करीब 200 कैंडिडेट्स सेलेक्ट हुए हैं.

करीब 20 हजार छात्रों ने दी थी BPSC 70th CCE मेन्स परीक्षा

BPSC 70वीं मेन्स (लिखित) परीक्षा का आयोजन 25 से 30 अप्रैल 2025 के बीच पटना के 32 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. इस परीक्षा में कुल 20,034 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था. मुख्य परीक्षा का परिणाम 16 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था. वहीं अब फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, कटऑफ ने सभी को चौंकाया

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन