Muzaffarpur : भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

Edited by ABHAY KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Muzaffarpur : भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

विज्ञापन

सकरा़ बरियारपुर पुलिस ने सोमवार की शाम लक्ष्मीपुर गांव निवासी संजीत कुमार साह के घर में छापेमारी कर तस्करी के लिए रखी गयी भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त कर ली. पुलिस ने संजीत की पत्नी कृष्णा देवी को गिरफ्तार कर लिया. कृष्णा पर शराब की तस्करी करती है़ वहीं पुलिस को देखते ही उसका पुत्र सूरज कुमार एवं सौरभ कुमार फरार हो गया. पुलिस ने शराब को जब्त कर थाना ले आयी. थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सांवरिया ने बताया कि सोमवार की शाम सात बजे मद्य निषेध विभाग की छापेमारी के क्रम में बरियारपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी संजीत कुमार साह के घर से 52.140 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी़ मामले में गिरफ्तार महिला सहित चार आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है़ आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन