Housefull 5 Box Office Collection: 20वें दिन अक्षय की 'हाउसफुल 5' डगमगाई, बॉक्स ऑफिस पर छापे महज फुटकर

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Housefull 5 On OTT

Housefull 5 Box Office Collection Day 20: अक्षय कुमार स्टारर 'हाउसफुल 5' ने रिलीज के 20वें दिन काफी कम कमाई की. जिसके बाद तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में गिरावट साफ दिख रही है. जानें अब तक का टोटल कलेक्शन.

विज्ञापन

Housefull 5 Box Office Collection Day 20: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने 6 जून को धमाकेदार शुरुआत की थी. फिल्म ने रिलीज के पहले ही चार दिनों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके सबको चौंका दिया था. लेकिन अब, जब फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है, इसकी कमाई में साफ गिरावट देखी जा रही है. ऐसे में फिल्म ने रिलीज के 20वें दिन कितनी कमाई की, आइए बताते हैं.

20वें दिन की कमाई बेहद कमजोर

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘हाउसफुल 5’ ने अपने 20वें दिन केवल 0.04 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 178.57 करोड़ रुपये हो चुका है. हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं और शाम के शो में मामूली इजाफा हो सकता है, लेकिन यह साफ है कि फिल्म की कमाई की रफ्तार अब थम गई है.

हाउसफुल 5 वर्सेज सितारे जमीन पर

फिल्म की गिरती कमाई की एक बड़ी वजह बनकर सामने आई है आमिर खान की हालिया रिलीज ‘सितारे जमीन पर’, जिसने अपने इमोशनल कंटेंट और शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है. जहां ‘हाउसफुल 5’ एक टिपिकल कॉमेडी फिल्म है, वहीं ‘सितारे जमीन पर’ एक इमोशनल स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसका असर सीधे तौर पर ‘हाउसफुल 5’ की ऑडियंस पर पड़ा है.

हाउसफुल 5 का डे वाइज बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Housefull 5 Collection Day 1- 24 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 2- 31 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 3- 32 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 4- 13.76 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 5: 10.75 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 6: 8.12 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 7: 7.00 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 8: 6.07 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 9: 9.77 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 10: 11.50 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 11: 4.1 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 12: 4.25 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 13: 3 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 14: 2.85 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 15: 2 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 16: 2.47 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 17: 3.68 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 18: 1.15 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 19: 1.28 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 20: 0.04 करोड़ रुपये

नेट कलेक्शन: 178.57 करोड़ रुपये

यह भी पढ़े: Raid 2 OTT Release: अब घर बैठे देखिए अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर ‘रेड 2’, जानिए रिलीज डेट और क्या है खास

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola