ePaper

Curd And Banana: दही में केला मिलाकर खाने के 6 फायदे

Updated at : 10 Jul 2024 11:55 AM (IST)
विज्ञापन
Curd And Banana

Curd And Banana

Curd And Banana: दही के साथ केला मिलाकर खाने से सेहत को अनेकों लाभ मिलता है. हालांकि बहुत कम लोग दही और केला के कॉम्बिनेशन के बारे में जानते हैं. चलिए जानते हैं दही और केला साथ में खाने के फायदे...

विज्ञापन

Curd And Banana: दही के साथ केला का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए लाभकारी होता है. यह दूसरी बात है कि लोग दही के साथ केला का सेवन बहुत कम करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं दही और केला अगर आप रोजाना खाते हैं तो इससे सेहत को अद्भुत फायदे मिल सकते हैं. क्योंकि दही और केला में कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम और अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो सेहत के लिए सबसे अधिक जरूरी है. चलिए हम इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं दही और केला एक साथ खाने से होने वाले फायदे..

मोटापा घटाए

जो लोग मोटे हैं ऐसे में आपको दही और केला का सेवन करना चाहिए. दही और केला एक साथ अगर आप खाते हैं तो मोटापे को तेजी से कम किया जा सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि दही और केला में फाइबर भरपूर मात्रा में पायी जाती है जो वजन को कम करने में अहम भूमिका निभाता है.

पाचन हेल्दी रखें

दही और केला दोनों हमारे सेहत के लिए लाभकारी है. अगर आप दही और केला एक साथ खाते हैं तो आपका पाचन हेल्दी रहेगा. दही केला खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, कब्ज आदि से निजात मिलता है.

Also Read: रोजाना खाएं मात्र दो लौंग, सेहत को मिलेंगे 6 सबसे बड़े फायदे

शरीर को मजबूत रखें

अगर आप शारीरिक रूप से कमजोर हैं तो दही और केला खाना शुरू कर दें. दही और केला का कॉम्बिनेशन बहुत लाभकारी है. इसे खाने से आपका शरीर मजबूत होगा साथ ही वजन भी कंट्रोल में रहेगा.

आंत को स्वस्थ रखें

दही और केला खाने से आंत स्वस्थ रहता है. क्योंकि दही और केला में मौजूद पोषक तत्व न सिर्फ आंत में अच्छे बैक्टीरिया को संतुलित करते हैं बल्कि आपको कई रोगों से बचाने में भी मदद करते हैं.

Also Read: कीवी के जूस में है सेहत का राज, जानिए इसे पीने के 5 सबसे बड़े फायदे

डायबिटीज कंट्रोल करें

जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं ऐसे में आपको रोजाना दही और केला का सेवन करना चाहिए. लेकिन ध्यान रहे सही मात्रा में अगर आप दही और केला दोनों एक साथ खाते हैं तो डायबिटीज कंट्रोल में रहेगा.

हृदय रोग के लिए

दही के साथ केला अगर आप खाते हैं तो हृदय रोग की जोखिम को किया जा सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि दही और केला में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने की क्षमता होती है जो हृदय रोगों को जोखिम को नियंत्रित करते हैं.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola