ePaper

Soaked Gram Benefits: सुबह में भीगे हुए चने खाने के 6 फायदे

Updated at : 13 Jul 2024 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
Soaked Gram Benefits

Soaked Gram Benefits

Soaked Gram Benefits: भीगे हुए चने का सेवन रोज सुबह सभी को करना चाहिए. क्योंकि सुबह में भीगा हुआ चना खाने से आपको कई सारी समस्या से निजात मिल सकता है. जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं वे सुबह में एक प्लेट जरूर भीगा हुआ चना खाएं...

विज्ञापन

Soaked Gram Benefits: सुबह उठकर भीगे हुए चना अगर आप खाते हैं तो इसका बहुत ही अच्छा असर आपके सेहत पर पड़ेगा. हमारे बड़े-बुजुर्ग सबसे पहले सुबह में ब्रश करने के बाद भीगे हुए चना ही खाना पसंद करते हैं इसके बाद ही कुछ खाया करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सुबह में भीगे हुए चना खाने से आखिर हमारे सेहत को क्या लाभ मिलता होगा. चना में कई सारे पोषक तत्व होते हैं जैसे कि कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन्स आदि यह सभी कुछ चना में मौजूद होता है.

डायबिटीज को बढ़ने से रोके

भीगे हुए चने में फाइबर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी है. अगर आपको डायबिटीज है तो रोज सुबह एक प्लेट भीगा हुआ चना जरूर खाए. क्योंकि भीगे हुए चने में मौजूद पोषक तत्व ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं.

पाचन तंत्र को मजबूत रखें

भीगा चना अगर आप सुबह में खाते हैं तो आपका पाचन हमेशा मजबूत रहेगा. यह हम नहीं कर रहे बल्कि डॉक्टर्स का भी कहना है कि भीगे हुए चने में मौजूद फाइबर पाचन के लिए सबसे अधिक फायदेमंद है. भीगे हुए चने खाने से पाचन सही रहता है और कब्ज आदि की समस्या से हमेशा-हमेशा के लिए निजात मिल जाता है.

मोटापा कम करें

अगर आप मोटापा से परेशान चल रहे हैं तो सुबह में एक प्लेट भीगा हुआ चना खाएं. क्योंकि भीगे हुए चने में मौजूद गुण भूख को कम करते हैं और वजन तेजी से घटाने में मदद करते हैं. इसलिए कहा जाता है कि भीगा हुआ चना सेहत के लिए खजाना है.

Also Read: सुबह अजवाइन की चाय पीने के 6 सबसे बड़े फायदे

खून की कमी दूर करें

सुबह में भीगा हुआ चना खाने से कभी भी खून की कमी नहीं होगी. ऐसा इसलिए क्योंकि चना में आयरन की मात्रा सबसे अधिक पायी जाती है जो खून की मात्रा को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है. अगर आप सुबह में भीगे चने के सावन करते हैं तो शरीर में खून तो बढ़ेगा ही साथ ही कभी भी एनीमिया की समस्या नहीं होगी.

Also Read: सुबह काली मिर्च की चाय पीने के ये हैं 5 सबसे बड़े फायदे

बालों को मजबूत बनाए

चमकदार और मजबूत बाल चाहिए तो रोज सुबह भीगे हुए चने का सेवन करें. क्योंकि भीगे हुए चने में विटामिन-ए, बी, और विटामिन-ई होता है जो बालों को स्वस्थ रखता है और उन्हें मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है.

Also Read: भुनी हुई मूंगफली में छिपा है सेहत का राज, जानिए इसे खाने के 5 सबसे बड़े फायदे

गर्भवती महिलाओं के लिए

भीगे हुए चने का सेवन करने से गर्भवती महिलाओं को कई सारे लाभ मिलते हैं. भीगे हुए चने में प्रोटीन की भरपूर होती है जो पेट में पल रहे बच्चे के साथ-साथ मां को भी पर्याप्त ऊर्जा देने में मदद करती है. इसलिए सभी गर्भवती महिलाओं को सुबह में भीगे हुए चने का सेवन जरूर करना चाहिए.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola