ऑपरेशन मुस्कान के तहत वैशाली पुलिस ने 210 लोगों को लौटाए मोबाइल, खिल उठे चेहरे

Published by : Vivek Pandey Updated At : 31 May 2026 12:27 PM

विज्ञापन

Hajipur News: ऑपरेशन मुस्कान के तहत वैशाली पुलिस ने 210 लोगों को लौटाए मोबाइल, तकनीकी अनुसंधान से बरामद किए गए खोए और चोरी हुए मोबाइल

विज्ञापन

Hajipur News: (कैफ अहमद) वैशाली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत रविवार को पुलिस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 210 लोगों को उनके खोए अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन वापस सौंपे गए. अपने मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की.

पुलिस और जनता के बीच विश्वास हुआ मजबूत

कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में वैशाली के पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बताया कि जिले में संचालित ऑपरेशन मुस्कान के तहत तकनीकी अनुसंधान एवं लगातार प्रयासों के माध्यम से विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों की मेहनत की कमाई से खरीदे गए मोबाइल वापस दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है.

मोबाइल मिलने पर लोगों ने जताई खुशी

मोबाइल प्राप्त करने पहुंचे लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया या चोरी हुआ मोबाइल वापस मिल सकेगा. पुलिस के प्रयास से मोबाइल मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए वैशाली पुलिस का आभार व्यक्त किया.

अभियान आगे भी रहेगा जारी

एसपी विक्रम सिहाग ने कहा कि भविष्य में भी ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी का अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके और पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हो.

Also Read: गया के 15 केंद्रों पर आज बीसीईसीई-2026 प्रवेश परीक्षा, 7400 से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
Vivek Pandey

लेखक के बारे में

By Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन