एसपी ने किया राघोपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और शराबबंदी पर दिया जोर

Hajipur News: एसपी ने किया राघोपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण,लंबित कांडों की समीक्षा, जन शिकायतों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
Hajipur News: (अभिषेक शाश्वत) वैशाली पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने शनिवार को राघोपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, लंबित कांडों की स्थिति, अनुसंधान की प्रगति तथा विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की.
इस अवसर पर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने थाना क्षेत्र में दर्ज मामलों और उनके निष्पादन की अद्यतन जानकारी एसपी को उपलब्ध कराई.
अभिलेख, मालखाना और शस्त्रागार की जांच
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना के अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, भवन परिसर एवं प्रशासनिक कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया.
दियारा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण पर विशेष फोकस
एसपी ने दियारा इलाकों में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया. उन्होंने अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए.
साथ ही अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने, पुलिस गश्ती बढ़ाने तथा सूचना तंत्र को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया.
जन शिकायतों का त्वरित समाधान करने का निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आम लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने और उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि थाना आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ शालीन व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए.
साफ-सफाई और अनुशासन पर भी दिया जोर
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया गया. एसपी ने परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए.
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा जन शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: गया के 15 केंद्रों पर आज बीसीईसीई-2026 प्रवेश परीक्षा, 7400 से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










