शुरुआती झटके के बाद वैभव ने बदला गियर, राजस्थान का स्कोर 50 के पार

Published by : Ujjawal Sinha Updated At : 29 May 2026 8:04 PM

विज्ञापन

क्वालीफायर-2 में दो बार टॉस करवाना पड़ा. राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

विज्ञापन

GT vs RR: आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. मुल्लांपुर में खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस मुकाबले में गुजरात की टीम एक बदलाव के साथ उतरी है. आज का मुकाबला जीतने वाली टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी. बेंगलुरु की टीम पहले ही गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में पहुंच चुकी है.

क्वालीफायर-2 के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

इम्पैक्ट सब: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र और अरशद ख़ान.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डेनोवन फेरेरा, दसुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, ब्रृजेश शर्मा.

इम्पैक्ट सब: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे.

टॉस जीतने के बाद रियान पराग ने क्या कहा?

टॉस जीतन ने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. बाद में यह पिच बैटिंग के लिए धीमी हो जाएगी और हम उसका फायदा उठाना चाहते हैं. तीन मैच हमारे पिछले मस्ट विन वाले रहे हैं. मैसेज एकदम साफ है कि 40 ओवरों तक अच्छी क्रिकेट खेलनी है. इसके बाद बेस्ट टीम जीत हासिल करेगी. रिकवरी और इंजरी को लेकर सपोर्ट स्टाफ ने काफी शानदार काम किया है.

यह भी पढ़ें: क्वालीफायर-2 में बारिश बनी विलेन, तो कौन खेलेगा IPL 2026 का फाइनल? जानिए पूरा नियम

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं और विभिन्न खेलों से जुड़ी खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में मुख्य रूप से डेस्क पर काम करते हुए एक्सक्लूसिव कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज पर फोकस किया है. इस दौरान उन्होंने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी के मैच भी कवर किए हैं. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके है. शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. पत्रकारिता के साथ-साथ उज्ज्वल का खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के लिए स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं, जिससे उनकी समझ और लेखन को अतिरिक्त मजबूती मिलती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola