क्वालीफायर-2 में बारिश बनी विलेन, तो कौन खेलेगा IPL 2026 का फाइनल? जानिए पूरा नियम

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (फोटो-सोशल मीडिया)
IPL 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होता है, तो कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी. जानिए IPL के नियम क्या कहते हैं और किस आधार पर तय होगी फाइनलिस्ट टीम.
GT vs RR: आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला 29 मई शुक्रवार को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा. इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी. लेकिन, अगर दूसरे क्वालीफायर में बारिश होती है और मैच संभव नहीं हो पाता है, तो इसका फायदा किसे मिलेगा.
क्वालीफायर-2 में नहीं रखा गया रिजर्व-डे
आईपीएल 2026 में होने वाले दूसरे क्वालीफायर के लिए रिजर्व-डे नहीं रखा गया है. अगर शुक्रवार को बारिश की वजह से मुकाबला नहीं होता है, तो नियमों के अनुसार विजेता की घोषणा कर दी जाएगी. ऐसी स्थिति में गुजरात टाइटंस की टीम फाइनल में पहुंच जाएगी.
ग्रुप स्टेज में दूसरे पायदान पर थी गुजरात की टीम
आईपीएल में नियमों के मुताबिक, अगर दूसरा क्वालीफायर मैच बारिश के करण रद्द होता है तो अंक तालिका में बेहतर पोजीशन पर रहने वाली टीम आगे बढ़ जाएगी. गुजरात की टीम ग्रुप स्टेड खत्म होने के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर थी. वहीं राजस्थान रॉयल्स ने ग्रुप स्टेज में चौथे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था.
बारिश के कारण राजस्थान को होगा नुकसान
मैच में अगर बारिश होती है, तो राजस्थान की टीम भारी नुकसान हो सकता है. ऐसे में राजस्थान की टीम बिना खेले ही बाहर हो जाएगी. हालांकि, एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, चंडीगढ़ में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है. मैच के दौरान बारिश नहीं होगी. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
एलिमिनेटर में राजस्थान ने हैदराबाद को हराया
राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 243 रन लगाए थे. राजस्थान की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रनों की आतिशी पारी खेली थी, जबकि ध्रुव जुरेल ने 21 गेंदों में 50 रन बनाए थे. हालांकि, 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम 196 रन बनाकर सिमट गई थी.
क्वालीफायर-1 में गुजरात को मिली करारी शिकस्त
वहीं, गुजरात टाइटंस को पहले क्वालीफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 92 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी थी. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 254 रन बनाए थे, जिसके जवाब में जीटी की पूरी टीम 162 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी.
यह भी पढ़ें: आज गुजरात से भिड़ेगा राजस्थान, बारिश बिगाड़ सकती है खेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










