ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी, सीजन खत्म होने से पहले फ्रेंचाइजी ने किया ऐलान

Updated:
विज्ञापन
ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ी

ऋषभ पंत ने छोड़ी कप्तानी (फोटो-सोशल मीडिया)

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को लगा बड़ा झटका. ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी से कप्तानी की जिम्मेदारियों से मुक्त होने का अनुरोध किया था, जिसे LSG ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है.

विज्ञापन

Rishabh Pant: आईपीएल 2026 के खत्म होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है. लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने कप्तानी से हटने का फैसला किया है. जिसको तुरंत ही लखनऊ सुपर जायंट्स की फ्रेंचाइजी ने स्वीकार कर लिया है. 2025 सीजन से पहले ऋषभ पंत को लखनऊ ने कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी थी. महज दो सीजन में ही ऋषभ पंत ने खुद ही कप्तानी छोड़ दी. हाल में पंत को टेस्ट के उपकप्तानी से भी हटाया गया है.

फ्रेंचाइजी ने किया ऋषभ पंत की कप्तानी छोड़ने का ऐलान

ऋषभ पंत के इस अचानक लिए गए फैसले के बाद LSG ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा, “ऋषभ ने इस अनुरोध के साथ फ्रेंचाइजी से संपर्क किया था और हमने सम्मानपूर्वक इसे स्वीकार कर लिया है. ऐसे फैसले लेना कभी भी आसान नहीं होता. हम उन सभी चीजों के लिए बेहद आभारी हैं जो ऋषभ बतौर कप्तान इस ड्रेसिंग रूम में लेकर आए.”

टीम के पुनर्निर्माण पर फोकस

कप्तान के पद से पंत के हटने के बाद अब फ्रेंचाइजी का पूरा ध्यान टीम के भविष्य पर टिक गया है. बोर्ड ने अपने बयान में आगे कहा, “अब हमारा पूरा ध्यान सामूहिक प्रयासों पर है, सर्वश्रेष्ठ मानकों तक पहुंचने के लिए टीम का नए सिरे से पुनर्निर्माण और पुनर्गठन करना.”

27 करोड़ में लखनऊ ने किया था शामिल

28 साल के ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2025 सीजन से पहले हुए मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में शामिल किया था. इसके साथ ही वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए. जिसके बाद पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी मिली. दोनों ही सीजन में पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई. इस दौरान पंत का भी प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. 2025 में उन्होंने 13 पारियों में 269 और 2026 पारियों में 312 रन बनाए.

यह भी पढ़ें: पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बड़ा दावा, इस रकम पर बिक सकते हैं वैभव सूर्यवंशी

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola