मधुबनी में DRI टीम पर हमला: कार से कुचलने की कोशिश, 100 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर डीआरआई का बड़ा एक्शन
Ganja Smuggling in Madhubani:मधुबनी के राजे टोल प्लाजा पर तस्करों ने DRI टीम पर कार चढ़ाने की कोशिश की. 15 किमी पीछा करने के बाद कमला दियारा से 65 लाख रुपये के 100 किलो गांजा के साथ नालंदा का तस्कर गिरफ्तार किया गया है.जानिए पूरी खबर…
मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट
Ganja Smuggling in Madhubani: मुजफ्फरपुर डीआरआइ की टीम को मधुबनी में ड्रग्स माफियाओं ने कार से कुचलने की कोशिश किया. राजे टोल प्लाजा के समीप डीआरआइ के अधिकारी घेराबंदी करके खड़े थे. इसी बीच सफेद रंग की कार आती हुई दिखाई दिया. डीआरआइ के अधिकारी ने कार को रूकने का इशारा किया तो चालक उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश किया. सभी अधिकारी व जवान दूसरी तरफ कूदकर अपनी जान बचायी. इसके बाद भी डीआरआइ के अधिकारी व जवान हिम्मत नहीं हारे करीब 15 किमी पीछा किया. कमला दियरा में तस्कर व चालक कोर को छोड़कर भागने लगे. इस दौरान जवानों ने काफी दूर तक पीछा करके एक धंधेबाज को दबोच लिया. इस दौरान हाथापायी के दौरान तस्कर व डीआरआइ के अधिकारी भी चोटिल हुए हैं. तस्कर की कार को जब्त किया गया है. उसके अंदर से 100 किलो गांजा जब्त किया गया है. जिसकी खुले बाजार में कीमत 65 लाख रुपये आंकी गयी है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान नालंदा जिले के चंडी थाना के रहने वाले उदय कुमार के रूप में किया गया है. वह सिक्योरिटी एजेंसी का संचालन करता है. वहीं, फरार दूसरे तस्कर व चालक की गिरफ्तारी को लेकर रेड की जा रही है.
त्रिपुरा से हाजीपुर जा रही थी गांजा की खेप
डीआरआइ सूत्रों की मानें तो उनको गुप्त सूचना मिली थी कि त्रिपुरा से एक सफेद रंग की लक्जरी कार में गांजा की खेप छिपाकर लायी जा रही है. जिसको हाजीपुर ले जाना है. सूचना के आलोक में टीम ने मधुबनी जिला के राजे टोल प्लाजा के समीप घेराबंदी की थी. तस्कर कार के अंदर में 34 पैकेट में कुल 100 किलो गांजा की खेप छिपा कर रखे थे.

कार पर लगाया था एनएचजीए के जनरल सेक्रेटरी का बाेर्ड
तस्करों ने डीआरआइ ,पुलिस व उत्पाद विभाग के अधिकारियों को चकमा देने के लिए कार के ऊपर एनएचजीए न्यू दिल्ली के जनरल सेक्रेटरी का बोर्ड लगाए हुआ था. कार पर नंबर प्लेट 25 बीएच 5696पी था. डीआरआइ उसके मालिक का भी पता लगा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










