YRKKH: अभीरा के सामने आएगा चौंकाने वाला सच, बदलेगी पूरी कहानी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 22 April Spoiler
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आने वाले एपिसोड में अभीरा को विद्या की साजिश का पता चलेगा. वह मायरा को बचाने के लिए सबूत जुटाएगी. कस्टडी पेपर्स की सच्चाई सामने आने से कहानी में बड़ा ट्विस्ट आएगा.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. कहानी में ऐसा मोड़ आएगा जो अभीरा की जिंदगी पूरी तरह बदल देगा. मेहर की मौत के बाद मायरा जेल में रहेगी और अभीरा उसे बचाने के लिए हर संभव कोशिश करती नजर आएगी.
मायरा को बचाने के लिए कमर कसेगी अभिरा
आने वाले एपिसोड में अभीरा मायरा के केस की तैयारी करती नजर आएगी. बेटी की हालत देखकर वह भावुक होगी, लेकिन हार नहीं मानेगी. अरमान उसका साथ देगा और उसे हौसला देगा कि वह मायरा को जरूर बचा लेगी.
तंगी से जूझेगी अभीरा
कहानी में आगे दिखाया जाएगा कि अभीरा को पता चलेगा कि उसके घर में खाने तक के पैसे नहीं बचेंगे. ऐसे में अरमान उसके लिए खाना लेकर आएगा. वहीं कावेरी भी परिवार के साथ अभीरा से मिलने पहुंचेगी. इस मुलाकात के बाद अभीरा को अपने अतीत की बातें याद आएंगी और उसे शक होगा कि उसके साथ पहले कोई बड़ा खेल हुआ था.
विद्या की साजिश आएगी सामने
सच जानने के लिए अभीरा मायरा की कस्टडी से जुड़े कागजों की जांच करेगी. इसी दौरान उसे बड़ी गड़बड़ी नजर आएगी- कागजों में मायरा का नाम गलत लिखा होगा. इससे अभीरा को यकीन हो जाएगा कि कुछ बड़ा छिपाया गया है.
अभीरा पोद्दार हाउस पहुंचेगी, जहां विद्या की देवरानी गुस्से में बड़ा खुलासा करेगी. वह बताएगी कि कैसे विद्या ने सालों पहले चालाकी से मायरा की कस्टडी अपने नाम कर ली थी. यह सच जानकर अभीरा को गहरा झटका लगेगा.
मायरा की बेगुनाही साबित करेगी अभीरा
इसके बाद अभीरा सबूत जुटाने में लग जाएगी. उसे पता चलेगा कि एक लड़की ने मेहर और मायरा की लड़ाई को अपनी आंखों से देखा था. यह गवाह केस में अहम भूमिका निभाएगा.
आने वाले एपिसोड में अभीरा इसी सबूत के दम पर मायरा को बेगुनाह साबित करने की कोशिश करेगी. शो में आने वाला यह ट्विस्ट कहानी को और रोमांचक बना देगा.
यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार के बेटे आरव ने चुनी अलग राह, फिल्मी दुनिया छोड़ इस फील्ड में कर रहे मेहनत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










