अक्षय कुमार के बेटे आरव ने चुनी अलग राह, फिल्मी दुनिया छोड़ इस फील्ड में कर रहे मेहनत

Akshay Kumar Son Aarav Bhatia
Akshay Kumar Son: अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि उनके बेटे आरव भाटिया फिल्मी दुनिया से दूर रहकर फैशन में करियर बना रहे हैं. विदेश में पढ़ाई के साथ वह 4500 रुपये की नौकरी कर रहे हैं और गांवों से फैशन की बारीकियां सीखकर अपनी अलग पहचान बनाने में जुटे हैं.
Akshay Kumar Son: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार जहां अपनी फिल्मों और करोड़ों की कमाई के लिए जाने जाते हैं, वहीं उनके बेटे आरव भाटिया अपनी सादगी और अलग सोच के कारण चर्चा में आ गए हैं. हाल ही में अक्षय कुमार ने एक पॉडकास्ट में अपने बेटे को लेकर कई अहम बातें साझा कीं, जिसके बाद आरव सुर्खियों में आ गए.
विदेश में पढ़ाई और फैशन की ओर झुकाव
अक्षय कुमार ने बताया कि आरव का फिल्मी दुनिया में आने का कोई इरादा नहीं है. वह अभिनय से दूरी बनाए हुए हैं और फैशन इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहते हैं. फिलहाल आरव विदेश में फैशन की पढ़ाई कर रहे हैं और इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहे हैं.
4500 रुपये की नौकरी से की शुरुआत
सबसे खास बात यह है कि आरव ने अपने करियर की शुरुआत बेहद साधारण तरीके से की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 4500 रुपये की सैलरी पर काम कर रहे हैं और बेसिक लेवल पर अनुभव हासिल कर रहे हैं. यह कदम उनकी सीखने की लगन और मेहनत को दर्शाता है.
गांवों से सीख रहे हैं फैशन की बारीकियां
अक्षय कुमार ने बताया कि आरव अक्सर छोटे गांवों और क्षेत्रों में जाकर फैशन से जुड़ी चीजें सीखते हैं. वहां के लोकल प्रिंट, डिजाइन और पारंपरिक कला को समझकर वह अपने काम में शामिल कर रहे हैं. यह अनुभव उन्हें फैशन की असली जड़ों से जोड़ रहा है.
अक्षय कुमार का सादगी भरा पैरेंटिंग स्टाइल
अक्षय कुमार ने अपने पेरेंटिंग स्टाइल पर बात करते हुए कहा कि वह अपने बेटे को ज्यादा लेक्चर नहीं देते. वह सिर्फ इतना कहते हैं कि किसी को नुकसान मत पहुंचाओ और अपनी जिंदगी खुद संभालो. उनका मानना है कि बच्चों को अपनी राह खुद चुनने की आजादी मिलनी चाहिए.
लाइमलाइट से दूर रहते हैं आरव
आरव भाटिया को अक्सर अपने परिवार के साथ देखा जाता है, लेकिन वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं. सोशल मीडिया पर भी वह ज्यादा एक्टिव नहीं हैं. फैंस का कहना है कि आरव अपने नाना राजेश खन्ना की तरह दिखते हैं और उनमें भी एक अलग स्टार पावर है, लेकिन वह सादगी को प्राथमिकता देते हैं.
यह भी पढ़ें: रितेश–जेनिलिया के बेटे राहिल देशमुख ने किया एक्टिंग डेब्यू, राजा शिवाजी में आएंगे नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




