Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Cast: अक्षरा की बेटी बनेगी समृद्धि शुक्ला, शो को अलविदा कहेंगी प्रणाली राठौड़

Published by : Ashish Lata Updated At : 24 Oct 2023 7:24 AM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है इन-दिनों अपने जबरदस्त ट्विस्ट एंड टर्न को लेकर लगातार सुर्खियों में है. सीरियल जल्द ही अपना चौथा जेनरेशन लीप लेने के लिए पूरी तरह तैयार है. शहजादा धामी और समृद्धि शुक्ला सीरियल में नए लीड के तौर पर नजर आएंगे.

विज्ञापन

हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ और करिश्मा सावंत स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है, तब से चर्चा में है, जब से शो के जेनरेशन लीप की खबर सामने आई है. कहा जा रहा है कि जल्द ही शो में 20 साल का जेनरेशन लीप आने वाला है. जिसके बाद पूरी स्टारकास्ट के साथ कहानी तक सबकुछ बदल जाएगा. रिपोर्टों के अनुसार, हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ और टीम के कुछ और सदस्य भी शो छोड़ देंगे. हर दिन कई नए एक्टर्स की शो से जुड़ने की अफवाहे चलती रहती है. हालांकि अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है. निर्माता राजन शाही को हिना खान, शिवांगी जोशी और प्रणाली राठौड़ जैसे नए चेहरों को मौका देने के लिए जाना जाता है. तो ऐसे में तय है कि कुछ नया ही होने वाला है. निर्माता ने पुष्टि की, “हां, यह सच है कि शो लीप ले रहा है और कहानी एक नया मोड़ लेगी. अनीता राज को फाइनल कर लिया गया है. वह ये रिश्ता क्या कहलाता है के नए सीज़न में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. अब फैंस ये जानना चाहते थे कि मेन लीड कौन होंगे, जो अक्षरा और अभिमन्यु को रिप्लेस करेंगे, तो इन नामों का भी अब खुलासा हो गया है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द आएगा लीप

ये रिश्ता क्या कहलाता है में कई हफ्तों की अटकलों के बाद, यह पता चला है कि हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ धारावाहिक से बाहर हो जाएंगे. राजन शाही, जो शो में लीप के बारे में चुप्पी साधे हुए थे, ने पुष्टि की कि एक नया सीज़न कार्ड पर है. गॉसिप मिल्स ने सुझाव दिया कि हर्षद चोपडा और प्रणाली राठौड़ YRKKH में जेनरेशन लीप शामिल होने के बाद शो को अलविदा कह देंगे. स्टार प्लस द्वारा जारी किए गए नए प्रोमो में अभिमन्यु की मृत्यु का संकेत दिया गया, क्योंकि वह एक कार दुर्घटना का शिकार हो जाएगा. अभिरा की शादी में पहले ही देरी हो चुकी है और अब, शो का ध्यान अक्षरा के नवजात बच्चे पर केंद्रित होने की उम्मीद है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में ये दो कलाकार होंगे मेन लीड

ये रिश्ता क्या कहलाता है में चौथी पीढ़ी की एंट्री होगी. फिल्मीबीट की रिपोर्ट की मानें तो शहजादा धामी और समृद्धि शुक्ला को नई लीड भूमिका निभाने के लिए पुष्टि की गई है. सावी की सवारी से डेब्यू करने वाली समृद्धि शुक्ला फीमेल लीड के तौर पर नजर आएंगी. इससे पहले कई एक्ट्रेस के नाम सामने आ रहे थे. जिसमें जन्नत जुबैर, महिमा मकवाना जैसी सेलेब्स शामिल है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में क्या होगा खास

आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अभिमन्यु अक्षरा और बच्चे के लिए प्रार्थना करने के लिए एक पैर पर खड़ा होता है. डॉक्टर अक्षरा को सूचित करेंगे कि बच्चे की दिल की धड़कनें गायब हैं और वह उनसे किसी भी कीमत पर बच्चे को बचाने की गुहार लगाती है. बाद में, डॉक्टर अक्षरा को सूचित करेंगे कि उनका बच्चा अब सुरक्षित है. अक्षरा फिर मनीष और अन्य लोगों से अभिमन्यु के बारे में पूछेगी और वे उसे बताएंगे कि वह उसके लिए प्रार्थना कर रहा है. इसके बाद अक्षरा मंजिरी का बचाव करना शुरू कर देगी और दूसरों को बताएगी कि मंजिरी की वजह से वह नहीं गिरी. हालांकि, कोई भी मंजिरी को उसके किए के लिए माफ नहीं करेंगे. अभिमन्यु अक्षरा से मिलेंगे और उसे गले लगाकर बच्चे और अक्षरा को बचाने के लिए भगवान को धन्यवाद देंगे. अक्षरा भी अभिमन्यु को दिल से गले लगाएंगी.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा का हुआ मिसकैरेज, डॉक्टर बोले- बच्चे की धड़कन न के बराबर…

मंजिरी को माफ नहीं करेगा अभिमन्यु

अभिमन्यु घर लौटेगा और मंजिरी को देखेगा. मंजिरी को दुख होगा, क्योंकि अभिमन्यु उसे नजरअंदाज कर रहा है, लेकिन अक्षरा के बच्चे को स्वीकार न करने का उसका फैसला नहीं बदलेगा. अभिमन्यु सपना देखेगा कि मंजिरी अभिनव के बच्चे को स्वीकार कर रही है, लेकिन उसे जल्द ही पता चल जाएगा कि ऐसा नहीं होने वाला है. हम पार्थ और महिमा को बिड़ला अस्पताल में गेम खेलते हुए भी देखेंगे. वे वीआईपी अस्पताल खोलने के लिए अस्पताल चैरिटी फंड का उपयोग करने का निर्णय लेंगे और अभिमन्यु इससे सहमत नहीं होंगे. अगर वह फैसले से सहमत नहीं होंगे तो महिमा उनसे अस्पताल से इस्तीफा देने के लिए कहेंगी.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola