Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: यूएस छोड़ पोद्दार हाउस वापस आई रूही, अरमान-अभीरा को अलग करने के लिए रोहित को बनाया मोहरा
Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Aug 2024 9:52 AM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि दादी सा अभीरा से नाराज है. उन्हें लगता है वो रूही को तलाक नहीं लेने से मना सकती थी. वहीं, मंगला गौरी पूजा के लिए पोद्दार हाउस की महिलाएं तैयार होती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड आपको खूब एंटरटेन करेगा. सीरियल में दिखाया जा रहा कि रूही पोद्दार हाउस छोड़कर चली गई थी. रोहित के आने से दादी सा उसे फिर से पोद्दार हाउस ले आई. अब जब रोहित ठीक हो गया है, तो रूही भी गोयनका हाउस लौट गई है. रूही, अरमान और अभीरा को मिलते देख नहीं पा आ रही और वो यूएस जाने का फैसला करती है. अरमान उसे अपने फैसले पर दोबारा से सोचने को कहता है. अब रूही ने यूएस नहीं जा रही है.
रोहित ने लिया अभीरा का साइड
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कावेरी कहती है अभीरा चाहती को रूही को तलाक नहीं लेने से मना सकती थी. रोहित कहता है रूही कोई बच्ची नहीं है और उसने खुद से फैसला लिया है. रोहित दादी सा को अभीरा को हर चीज के लिए दोषी ठहराना बंद करने के लिए कहती है. रोहित सोचता है अच्छा है रूही अपने लाइफ में आगे बढ़ रही है. अरमान, अभीरा को बताता है कि उनसे रूही को मनाने की कोशिश की थी, लेकिन वो नहीं मानी. अभीरा उसकी बात का यकीन करती है.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी
रोहित संग रूही अपनी शादी को एक और मौका देना चाहती है
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा करीब आते हैं. सारी महिलाएं मंगला गौरी सेलिब्रेशन के लिए तैयार होती है. अभीरा साड़ी पहनती है और अरमान उसे देखता रह जाता है. अभीरा की खूबसूरती देख अरमान उसे लगे लगा लेता है. सेलिब्रेशन में ले जाने के लिए मनीषा, अभीरा को कार ड्राइव करने के लिए कहती है, क्योंकि ड्राइवर नहीं आता है. सब चाहते हैं कि अभीरा और दादी सा करीब आए और उनके बीच सबकुछ ठीक हो जाए. वहीं, पोद्दार परिवार डांस करते हैं और तभी रूही आ जाती है. वो रोहित के गले लग जाती है और उससे कहती है कि वो शादी को एक और मौका देना चाहती है. अभीरा, अरमान से कहती है उसे शक है कि रूही का मकसद कोई और है.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










