Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित से अब तलाक नहीं लेगी रूही, क्या फिर से अभीरा-अरमान की लाइफ में घोलेगी जहर

Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Aug 2024 12:41 PM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai का लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही यूएस जाने वाली है. मनीष चाहता है कि वो चली जाए और वहां एक अच्छी लाइफ बिताएं. वहीं, अरमान उससे मिलने आती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड में एक नया ड्रामा देखने को मिलेगा. रूही, रोहित से तलाक लेना चाहती है और अरमान नहीं चाहता है उन दोनों का रिश्ता खत्म हो. रूही अपने फैसले पर कायम है और मनीष चाहते हैं कि अभीरा, रूही का केस लड़े. आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा साथ में एक रोमांटिक पल शेयर करेंगे और इस बीच चाची सा उनके लिए खीर लेकर आती है. स्वर्णा, रूही के यूएस जाने को सोचकर दुखी होती है और रोती है.

रूही से सवाल करेगा अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि स्वर्णा को मनीष समझाता है कि रूही को यूएस जाना होगा ताकि वो खुश रह सकें. रूही कहती है वो यहां अब नहीं रहना चाहती है और अरमान और अभीरा की शादी देखना नहीं चाहती है. मनीषा और अभीरा, रूही के जाने को लेकर बात करते हैं. मनीषा कहती है अगर रूही वापस पोद्दार हाउस आ गई तो उन दोनों की लव स्टोरी में फिर से दिक्कतें आएगी. वहीं, रूही अपने फैमिली को कहती है कि वो उसे एयरपोर्ट पर छोड़ने ना आए, नहीं तो वो जा नहीं पाएगी. वो जैसे ही जाने वाली होती है, अरमान बीच में आ जाता है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को बर्बाद करने के लिए संजय बुन रहा षड्यंत्र, पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा ये शख्स

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

रूही फाड़ देगी तलाक के पेपर्स

अरमान, रूही से बात करती है वो यूएस जा रही है. वो उससे रोहित को एक और मौका देने के लिए कहता है. इधर, अरमान के रूही से मिलने को लेकर अभीरा टेंशन में होती है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही तलाक के पेपर्स को फाड़ देती है और रोहित से उसके प्यार को नहीं समझने के लिए माफी मांगती है. रूही कहती है उसे बहुत अफसोस है कि वो उसे समझ नहीं पाई. अब ये दखना दिलचस्प होगा कि आखिर किस वजह से रूही का मन बदल जाता है. क्या रूही एक बार फिर से अभीरा और अरमान की जिंदगी में जहर घोलेगी.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola