Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दादी सा ने बदला पूरा खेल, अरमान और अभीरा की शादी रुक गई, होगी रोहित की वापसी
Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Jul 2024 10:16 AM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा की शादी नहीं होती. दादी सा को हार्ट अटैक आता है. दादी सा को ऐसी हालत में देखकर अरमान काफी ज्यादा परेशान हो जाता है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist: राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीरा और अरमान की कहानी दिखाई जा रही है. अरमान और अभीरा अपने रिश्ते को शादी में बदलने का प्लान करते हैं. उनकी शादी को लेकर पोद्दार हाउस में हर कोई उत्साहित है, लेकिन कावेरी ये नहीं चाहती. दादी सा उनकी शादी को मंजूरी नहीं दे रही है और इसके सख्त खिलाफ है. दादी सा घर छोड़कर जाने का फैसला करती है और घर की चाभी विद्या को दे देती है. अरमान उसे रोकने की कोशिश करता है, लेकिन वो उसकी एक नहीं सुनती.
दादी सा को रूही लेकर गई हॉस्पिटल
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कावेरी यानी दादी सा गुस्से में अभीरा को बुरा भला कहती है. दादी सा अपनी कार में बैठकर जाती है और उसे घरवालों की बातें याद आती है. कावेरी को दिल में दर्द उठता है और उसकी कार पेड़ से टकरा जाती है. रूही उसकी मदद के लिए आती है और उसे अस्पताल ले जाती है. परिवार वाले अस्पताल पहुंचते है और उन्हें पता चलता है कि दादी सा को हार्ट अटैक आया था. हालांकि वो खतरे से अभी बाहर है. काजल और रूही, अरमान और अभीरा को दादी सा की इस हालत के लिए जिम्मेदार ठहराती है.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी
अरमान से शादी के लिए अभीरा ने किया मना
कावेरी को हर कोई घर लौटने के लिए कहता है, लेकिन वो अभीरा की वजह से नहीं मानती. अरमान और अभीरा ये बात जानकर टूट गए है. अरमान, अभीरा को शादी करने के लिए कहता है, लेकिन वो नहीं मानती. अभीरा उससे शादी करने से मना कर देती है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विद्या, अभीरा से वादा लेती है कि वो अरमान को परिवार से दूर कभी जाने नहीं देगी. वो कहती है कि अगर उसने दादी सी की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की तो, रिश्तों में दरार आ जाएगी. वहीं, अरमान और अभीरा, दादी सा कहते हैं कि जब तक वो परमिशन नहीं देगी, उनकी शादी नहीं होगी. जल्द ही शो में रोहित की वापसी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










