Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित के रोल में शिवम खजूरिया को रोमित राज ने किया रिप्लेस, एक्टर बोले- उनकी एंट्री टीआरपी चार्ट में…

Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Jul 2024 8:44 AM

विज्ञापन

Shivam Khajuria

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में बड़ा धमाका होने वाला है. रोहित की शो में वापसी होगी और एक नया टर्न देखने मिलेगा. रोहित का रोल शिवम खजूरिया निभाते हैं, लेकिन अब उन्हें एक दूसरा एक्टर रिप्लेस कर रहा है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कुछ महीने पहले लीप आया था. समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी के साथ लीप के बाद की कहानी शुरू हुई थी, लेकिन शहजादा को मेकर्स ने शो से बाहर निकाल दिया. शहजादा की जगह रोहित पुरोहित ने ली और कहानी आगे बढ़ गई. अब सुनने में आ रहा कि एक और किरदार को रिप्लेस कर दिया गया है. शिवम खजूरिया ने रोहित पोद्दार का रोल प्ले किया था और अब उनकी जगह रोमित राज ने ले ली है. इसपर शिवम ने बात की है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में होगी रोहित की एंट्री

ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद अभीरा, अरमान और रूही की कहानी दिखाई गई. अरमान और रूही को एक-दूसरे से प्यार होता है, लेकिन अरमान की शादी अभीरा से हो जाती है. रूही की शादी अरमान के भाई रोहित से हो जाती है. हालांकि रोहित को पता चलता है कि रूही उसके भाई से प्यार करती है और वो घर छोड़ कर चला जाता है. अभी तक पोद्दार परिवार ने उसे मरा हुआ मान लेता है. फाइनली रोहित की शो में फिर से वापसी हो रही है और ये जानकर फैंस खुश हो जाएंगे.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

शिवम खजूरिया को रोमित राज ने किया रिप्लेस

खबर है कि रोहित पोद्दार के रोल में शिवम खजूरिया की जगह रोमित राज लेंगे. इसपर बॉलीवुडलाइफ से बात करते हुए शिवम ने सच्चाई बताई. उन्होंने कहा, “मैं बातचीत कर रहा था और जल्द ही कुछ बेहतर होगा. मैं रोमित भाई को शुभकामनाएं देता हूं. साथ ही उन्होंने कहा, उम्मीद करता हूं कि उनकी एंट्री टीआरपी चार्ट में धमाल मचाएगी. मैं अपने फ्यूचर प्लान के बारे में बाद में अपडेट दूंगा.” अब रोहित की जल्द ये रिश्ता क्या कहलाता है में वापसी होगी, इतना तो तय है. उनके आने से कहानी में क्या टर्न आएगा, ये देखने लायक होगा.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा का धूम-धाम से पोद्दार हाउस में स्वागत करेगा अरमान, दादी सा को आएगा हार्ट अटैक

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola