Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान है जिंदा, रोहित की हुई मौत, अपने साथ ले गया चारु-अभीर के रिश्ते का राज
Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Apr 2025 11:17 AM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान की जान बच जाती है, लेकिन रोहित की मौत हो जाती है. रोहित की मौत की खबर सुनकर रूही के होश उड़ जाते हैं. रूही को समझ नहीं आता कि वह इसपर कैसे यकीन करें.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही, रोहित से अस्पताल में मिलती है. उसे देखते ही रूही की आंखों में आंसू आ जाते हैं और वह उसे जगाने की कोशिश करती है. रोहित उसकी बातों पर रिएक्ट करता है और ये बात वह अभीरा को बताती है. रूही कहती है कि ये रोहित के ठीक होने का पॉजिटिव हिंट है. दूसरी तरफ अभीरा, अरमान से मिलती है और उसे जगाती है. वह उससे कहती है उसके अजन्मे बच्चे को उसकी जरूरत है. अभीरा फूट-फूटकर रोने लगती है.
रोहित की आत्मा करेगी अरमान से बात
सीरियल में दिखाया जाएगा कि रोहित और अरमान के खराब हालत को लेकर डॉक्टर रूही और अभीरा को बताता है. रोहित की आत्मा अरमान से सपने में मिलती है. अरमान उससे नहीं जाने के लिए कहता है. रोहित उससे कहता है रूही और दक्ष का वह ध्यान रखें. रोहित उसके सामने गिड़गिड़ाता है और उनके साथ रहने के लिए कहता है. रोहित कहता है कि उसके जाने का वक्त आ गया है और भले ही वह जा रहा हो, लेकिन वह हमेशा उनके आस-पास ही रहेगा. इस इमोशनल पल में रोहित उससे एक आखिरी बार गले लगाने के लिए कहता है. अरमान हिचकिचाते हुए उसे हग करता है और उसकी आंखों से आंसू नहीं रूकते.
रोहित की हुई मौत
तभी रोहित के बारे में सोचते हुए अरमान जागता है. उसके बाद रोहित की मौत हो जाती है. इस बुरे खबर को सुनकर पोद्दार परिवार बर्दाशत नहीं कर पाता. रूही पूरी तरह से टूट जाती है. रोहित के साथ बिताए गए पल रूही की आंखों के सामने आ जाते हैं. रूही को ऐसे हालत में देखकर अभीर और अरमान उसके पास आ जाते हैं. रोहित की मौत से चारु और अभीर के रिश्ते की सच्चाई भी राज बनकर रह गई. हालांकि अब देखना होगा कि ये सच्चाई बाहर किसी और तरीके से आती है या नहीं.
यह भी पढ़ें- Manoj Kumar की पहली सैलरी कितनी थी? जिस फिल्म के लिए भारत कुमार ने बेचा था बंगला, उसने तोड़े थे कमाई के सारे रिकॉर्ड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










