Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा अरमान, अभीरा को इस शख्स ने दी ये बुरी खबर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि ऑफिस में अरमान गलती से एक टेबल से टकरा जाता है और उसके सिर पर गहरी चोट लग जाती है. उसके सिर पर खून बहने लगता है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा को मनीष, अभीरा और पूरा परिवार खाने के लिए कहता है. अभीरा किसी की बात नहीं सुनती. अरमान, अभीरा से मिलने आता है और उसके पास दक्ष की डॉल होती है. अभीरा उससे डॉल ले लेती है और उससे कोई बात नहीं करती. अरमान, अभीरा से बात करने का मौका मांगता है. अरमान उससे माफी मांगता है. अभीरा, अरमान के कार से जाकर दक्ष का सारा सामान लेकर आ जाती है.
अरमान हुआ बेहोश
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जााएगा कि सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा को एक कार्ड मिलता है, जिससे उसे पता चलता है कि रूही, दक्ष का नाम बदलना चाहती है. वह ये देखकर चौंक जाती है. दूसरी तरफ ऑफिस में अरमान गलती से एक टेबल से टकरा जाता है और उसके सिर पर गहरी चोट लग जाती है. उसके सिर से खून बहने लगता है और वह बेहोश हो जाता है. माधव और रोहित, अरमान को बेहोशी की हालत में फ्लोर पर गिरा देखते हैं. वह उसे हॉस्पिटल ले जाते हैं और इस बारे में विद्या को बताते हैं.
अरमान के बारे में पता चला अभीरा को
अस्पताल में विद्या और उसका पूरा परिवार अरमान को देखने आता है. काजल, रोहित से इस बारे में अभीरा को बताने के लिए कहती है. रोहित, अभीरा को अरमान के फोन से कॉल करता है. अभीरा देखती है अरमान का कॉल उसे आ रहा है. हालांकि उसका फोन चॉर्ज नहीं रहता और ऑफ हो जाता है. अभीरा, रोहित को फोन करती है और उसे अरमान के बारे में पता चलता है. रोहित उसे बताता है कि अरमान की हालत काफी खराब है और उसकी जान को खतरा है. अभीरा ये सुनकर चौंक जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










