Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान के लेटर से पोद्दार हाउस में मचेगा हंगामा, दक्ष की सच्चाई ये शख्स बताएगा रूही को

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीर, अभीरा को घर लेकर आती है. रूही और अभीर को अतीत की सारी चीजें याद आती है. दूसरी तरफ अरमान, अभीरा के ड्रेस में एक लेटर छिपाकर रख देता है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा को दक्ष की सच्चाई नहीं बता पाता. उसे अभीरा को ये बताते हुए बुरा लगता है कि दक्ष, रोहित और रूही का बेटा है. कावेरी, अरमान को परेशान देखती है. उसे लगता है कि अभीर की वजह से अरमान परेशान है. दादी सा अभीर के खिलाफ अरमान के सामने बोलती है. अरमान उसे ऐसा बोलने के लिए नहीं कहता क्योंकि वह अभीरा का भाई है.
रूही को क्या बताने वाला है रोहित?
सीरियल में दिखाया जाएगा कि दादी सा कहती है कि अभीर एक अच्छा इंसान नहीं है और वह लोग उसे नहीं रख सकते. अभीर ने अरमान से लड़ने और इस परिवार को नुकसान पहुंचाने के अलावा और क्या किया है. दोनों में अभीर को लेकर बहस होती है. दूसरी तरफ रोहित से रूही पूछती है कि वह किस चीज की तैयारी कर रहा. रोहित कहता है वह दक्ष को खिलौने देना चाहता है. वह रूही को उसपर भरोसा करने के लिए कहता है क्योंकि वह उसके सामने जल्द ही एक खुलासा करेगा. रूही ये सुनकर हैरान हो जाती है.
अरमान का लेटर लगा संजय के हाथ
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान के सामने अभीरा, अभीर को घर वापस लाने की कसन खाती है. अरमान सोचता है उसे अभीरा को सच बता देनी चाहिए. वह उसके ड्रेस में एक लेटर लिखकर रख देता है. दूसरी तरफ अरमान को पता चलता है कि वह लेटर गायब है. वह लेटर खोजता है और उसे नहीं मिलता. अभीर, अभीरा को घर लेकर आती है. रूही और अभीर को अतीत की सारी चीजें याद आती है. पोद्दार हाउस में अरमान को लगता है कि उसका लेटर संजय को मिल गया है. संजय वह लेटर पढ़ने के लिए खोलता है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीर सच्चाई बताता है कि दक्ष, रूही और रोहित का बेटा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










