Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही के बाद ये शख्स बनेगा अभीरा का दुश्मन, छीन लेगा उसकी खुशी, अरमान मारेगा अभीर को थप्पड़

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मनीष, अभीर की सच्चाई अभीरा और अरमान को बता देगा. अभीर को इस बात पर यकीन नहीं होगा. हालांकि अभीरा अपने भाई को देखकर भावुक हो जाएगी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान को जब पता चलेगा कि चारु के कमरे में अभीर है, तो उसे काफी गुस्सा आता है. अरमान, अभीर को थप्पड़ मार देता है. अभीर के लापरवाह व्यवहार के कारण माधव उसे गिरफ्तार करवा के जेल में बंद करवा देता है. माधव, अभीर और अरमान को एफआईआर पंजीकरण के पेपर्स पर साइन करने के लिए बुलाता है. अरमान पेपर्स पर साइन कर देता है और अभीरा भी साइन करने वाली होती है.
अभीरा को अपनी बहन नहीं मानेगा अभीर
सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा के साइन करने से पहले मनीष उसे रोक लेता है. मनीष के ऐसे रोकने के पीछे की वजह अभीरा पूछती है. मनीष बताता है कि अभीर उसका ���ाई है. ये सच्चाई जानकर अभीर और अभीरा के होश उड़ जाते हैं. अभीर जब जेल से छूटता है तो अभीरा उसे गले लगाने की कोशिश करती है. अभीर पीछे हट जाता है और उससे कहता है कि वह उसका भाई नहीं है. अभीर कहता है उसका उससे कोई कनेक्शन नहीं है. अभीर की बातें अभीरा को चुभ जाती है और उसे बुरा लगता है.
घर आते ही अभीर करेगा ये बड़ा खुलासा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीर का स्वागत पोद्दार और गोयनका परिवार करते हैं. उसके आने से दोनों परिवार काफी खुश है. अभीर, दक्ष की सच्चाई पूरे परिवार को बताता है. समारोह के दौरान अभीर, दक्ष को लेकर रूही को दे देता है. वह बताता है कि रूही ही दक्ष की असली मां है. सारे परिवार वाले शॉक्ड हो जाते हैं. रूही अपने बच्चे के मिलने से खुश हो जाती है और अभीरा सदमे में चली जाती है. अभीर कहता है अगर किसी को उसकी बात पर भरोसा नहीं हो रहा तो वह अरमान से इस बारे में पूछ सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










