जेनिफर विंगेट ने गुपचुप रचाई शादी? वाइट गाउन में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस, पहली तस्वीर देख फैंस बोले- सबसे सुंदर

Updated:
विज्ञापन

जेनिफर विंगेट की शादी, फोटो- इंस्टाग्राम

जेनिफर विंगेट ने सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इश्माएल से शादी कर ली है. व्हाइट गॉल में उनका वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन

Jennifer Winget Wedding: टीवी की फेमस एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू कर दिया है. टाइम्स नाउ में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस ने अपने लंबे समय से पार्टनर विलियम इश्माएल के साथ 16 जुलाई को शादी कर ली है. दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में बेहद प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी में एक-दूसरे का हाथ थामा. अब दुल्हन बनी जेनिफर की पहली वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. व्हाइट गाउन में उनका ब्राइडल लुक फैंस का दिल जीत रहा है और हर कोई इस कपल को नई शुरुआत के लिए बधाइयां दे रहा है.

विज्ञापन

Jennifer Winget Wedding Photos: सामने आईं शादी की पहली तस्वीरें

शादी के बाद सामने आई तस्वीरों ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. फोटोज में जेनिफर व्हाइट वेडिंग गाउन में बेहद एलिगेंट और खूबसूरत नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को मिनिमल ज्वेलरी और सॉफ्ट मेकअप के साथ पूरा किया.

जेनिफर का यह एलिगेंट ब्राइडल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "इनके लिए बहुत खुश हूं." दूसरे ने कमेंट किया, "ये बहुत सुंदर है और ओह माय गॉड ड्रेस!" वहीं, एक अन्य फैन ने उन्हें "सबसे सुंदर" बताते हुए उनकी खूबसूरती की तारीफ की.

image.png

Who Is William Ishmael: कौन हैं जेनिफर के पति विलियम?

आजेनिफर के पति विलियम इश्माएल लाइमलाइट से दूर रहते हैं. वह सिंगापुर के रहने वाले एक बड़े बिजनेसमैन हैं. जेनिफर और विलियम ने अपने रिश्ते को दुनिया से पूरी तरह छुपा कर रखा था. लेकिन कुछ समय पहले जेनिफर ने शादी के एक डांस वीडियो पर कमेंट कर दिया था, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी शादी और प्यार की खबरें तेजी से फैलने लगी थीं. विलियम का सोशल मीडिया अकाउंट भी प्राइवेट है और वह बहुत ही शांत जिंदगी जीना पसंद करते हैं.

Jennifer Winget First Marriage: पहले करण सिंह ग्रोवर से हुई थी शादी

यह जेनिफर विंगेट की दूसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने अपने 'दिल मिल गए' के को-स्टार करण सिंह ग्रोवर से साल 2012 में शादी की थी. हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और साल 2014 में दोनों अलग हो गए.

यह भी पढ़ें- 41 साल की जेनिफर विंगेट दूसरी बार बनेंगी दुल्हन? सिंगापुर के बिजनेसमैन संग क्रिश्चियन वेडिंग की चर्चा तेज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola