41 साल की जेनिफर विंगेट दूसरी बार बनेंगी दुल्हन? सिंगापुर के बिजनेसमैन संग क्रिश्चियन वेडिंग की चर्चा तेज

Updated:
विज्ञापन
Jennifer Winget wedding

जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल, फोटो- इंस्टाग्राम

टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इश्माएल के साथ रिश्ते में हैं. दोनों शादी की तैयारी कर रहे हैं. आइए इसके बारे में आपको बताते हैं.

विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर इन दिनों सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इश्माएल को डेट कर रही हैं. दोनों के रिश्ते को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह अब शादी तक पहुंच चुका है. जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं. हालांकि 41 वर्षीय जेनिफर ने अभी तक इन खबरों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.

छुट्टियों के दौरान मिला था शादी का प्रस्ताव

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, जेनिफर और विलियम काफी समय से एक-दूसरे के साथ हैं. जेनिफर के करीबी एक सूत्र ने दोनों के रिश्ते के बारे में बताया, “जेनिफर और विलियम एक-दूसरे के साथ बेहद खुश हैं. दोनों की केमिस्ट्री और आपसी प्यार देखने लायक है. छुट्टियों के दौरान विलियम ने जेनिफर को शादी के लिए प्रपोज किया था और उन्होंने तुरंत हां कह दी. इसके बाद दोनों ने अपनी शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं. जेनिफर शादी से जुड़े वेंडर्स का चयन कर रही हैं. साथ ही उन्होंने अपनी ड्रीम वेडिंग को लेकर एक खास मूड बोर्ड भी तैयार किया है.”

क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हो सकती है शादी

सूत्र ने आगे बताया कि शादी की तैयारियां फिलहाल जारी हैं, हालांकि अभी तक शादी की तारीख तय नहीं की गई है. उन्होंने कहा, “यह एक क्रिश्चियन वेडिंग होगी. फिलहाल सितंबर-अक्टूबर और दिसंबर-जनवरी के बीच शादी करने के ऑप्शन पर विचार किया जा रहा है. दोनों शादी के लिए उपयुक्त जगह की तलाश भी कर रहे हैं. जेनिफर के सभी करीबी दोस्तों को इस बारे में जानकारी है, जिनमें इंडस्ट्री से जुड़े उनके दोस्त हरलीन सेठी और जेनेलिया देशमुख भी शामिल हैं.”

करण सिंह ग्रोवर से टूट चुकी है पहली शादी

जेनिफर विंगेट की पहली शादी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से हुई थी. दोनों की मुलाकात लोकप्रिय टीवी शो ‘दिल मिल गए’ के सेट पर हुई थी. साथ काम करते-करते दोनों करीब आए और साल 2012 में शादी कर ली. हालांकि यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और साल 2014 में दोनों अलग हो गए. बाद में करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु से शादी कर ली थी.

यह भी पढ़ें- आमिर खान की तीसरी शादी पर राखी गुलजार का बड़ा बयान, बोलीं- 60 साल की उम्र में शादी करने में क्या गलत है?

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola