Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दक्ष आएगा अपनी असली मां के पास, अरमान और अभीरा के तलाक के पेपर्स बनवा रहा ये शख्स

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही दक्ष को अभीरा से लेने की कोशिश करती है. अभीरा, दक्ष को प्यार करती है और उसे फिर रूही को दे देती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रोहित मीडिया को बताता है कि जो भी दक्ष के बारे में बताएगा, उसे 25 लाख रुपये मिलेंगे. दादी सा कहती है रूही के इस फैसले से उनके परिवार का नाम खराब होगा. रूही कहती है अभीरा की हरकतों की वजह से ही उनके परिवार का नाम पहले खराब हो चुका है. दूसरी तरफ बस स्टॉप पर रुकती है. अभीरा बस से उतरती है और पानी लेने जाती है. तभी बस में उसे खोजते हुए अरमान आता है और अभीरा को बस में नहीं पाता.
अभीरा और दक्ष को बचाने आएगा अरमान
सीरियल में दिखाया जाएगा कि कुछ गुंडे अभीरा को देखते हैं और उन्हें पोद्दार परिवार के 25 लाख वाली बात याद आ जाती है. वह लोग कहते हैं कि अगर वह उन्हें बच्चे के बारे में बताएंगे तो उन्हें 25 लाख रुपये मिलेंगे. वह बच्चे को किडनैप करने और अभीरा को मारने का प्लान करते हैं. वह अभीरा को घेर लेते हैं, तभी अरमान और कृष आकर उसे बचा लेते हैं. बच्चे को लेकर अभीरा, अरमान और कृष घर आते हैं. रूही दक्ष को अभीरा से लेने की कोशिश करती है. अभीरा, दक्ष को प्यार करती है और उसे फिर रूही को दे देती है.
क्या अरमान और अभीरा लेंगे तलाक
अभीरा, दक्ष को देखकर रोने लगती है और अरमान उसे गले लगा लेता है. वह उसे दर्द देने के लिए सॉरी कहता है. अभीरा कहती है कि उसने उसे माफ कर दिया है. अभीर, अरमान से उनके बीच के मुद्दों को ठीक करने के लिए कहती है. वह उसे खुद से लड़ने के लिए कहती है. अभीरा कहती है वह बेजान है और उससे लड़ाई नहीं कर सकती. अभीरा कहती है कि उससे दक्ष का सच छिपाकर उसने उसे धोखा दिया है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मनीष फोन पर अपने वकील से अरमान और अभीरा के तलाक के पेपर्स तैयार करने के लिए कहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










