Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस वजह से अरमान अस्पताल में होगा एडमिट, क्या अपने प्यार के पास वापस लौट आएगी अभीरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा से माफी मांगता है. अभीरा उससे अपना बच्चा वापस मांगती है. अभीरा कहती है उसने उसका भरोसा तोड़ दिया.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान रोता है और अभीरा को गले लगाता है. अरमान को दुख है कि उसने अभीरा को दुख पहुंचाया है. अभीरा उसे माफ कर देती है, लेकिन उससे अपने बच्चे को लौटाने की बात कहती है. दादी और मनीषा उनकी बातों क सुनती है. अभीरा उससे कहती है कि अपने बच्चे के बिना वह अरमान को माफ नहीं कर सकती. उसकी बातें सुनकर अरमान को गिल्टी फील होता है.
अरमान के सामने फूट-फूटकर रोएगी अभीरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा रोती है और अरमान पर आरोप लगाती है कि उसने उसका भरोसा तोड़ दिया. वह कहती है जिस आदमी से वह सबसे प्यार करती है, उसने ही उसका यकीन तोड़ दिया. अरमान चुपचाप उसकी बातें सुनता है और स्वीकार करता है कि उसने उसका भरोसा तोड़ा. पूरा परिवार दोनों को ऐसे रोते देख दुखी हो जाता है. दूसरी तरफ मनीष एक बड़ा कदम उठाता है और अपने वकील को अरमान और अभीरा के लिए तलाक के पेपर्स बनाने के लिए कहता है.
अरमान होगा अस्पताल में एडमिट
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान के मन में उथल-पुथल चल रहा है. वह तनाव में आ जाता है और इसकी वजह से उसकी सेहत पर असर पड़ जाता है. वह गिर जाता है और चोट लग जाती है. उसकी हालत गंभीर हो जाती है और उसे अस्पताल में एडमिट कराया जाता है. अब देखना है कि अभीरा उसके पास वापस आती है. क्या उनका रिश्ता टूटने से बचेगा. क्या होगा आगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










