आखिरी वक्त पर बदल दिया गया था इन बॉलीवुड फिल्मों का टाइटल

Updated:
विज्ञापन

आखिरी वक्त पर बदल दिया गया था इन बॉलीवुड फिल्मों का टाइटल, फोटो- इंस्टाग्राम

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं, जिसका नाम बाद में बदला गया है. चाहे वो तमाशा हो या वीर-जारा, जानिए कौन सी हैं वो फिल्में

विज्ञापन

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें विवादों या किसी आपत्तिजनक सीन के कारण आखिरी समय पर हटाया गया. आइये जानते हैं वो कौन सी ऐसी फिल्में हैं, जिसका नाम रिलीज से पहले बदल दिया गया.

पद्मावती से पद्मावत  (2018)

दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह की फिल्म ‘पद्मावत' रिलीज से पहले विवादों में घिर गई थी. कई राजपूत जाति संगठनों ने इस फिल्म का विरोध किया था. फिल्म का नाम पहले ‘पद्मावती’ था, जिसे बाद में बदल कर मेकर्स ने ‘पद्मावत’ रखा. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और तीनों ही कलाकारों के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी.

बिल्लू बार्बर से बिल्लू  (2009)

इरफान खान और शाहरुख खान की फिल्म का नाम पहले ‘बिल्लू बार्बर’ था, जिसे बाद में ‘बिल्लू’ रखा गया. बार्बर  (नाई) समाज को इस टाइटल से आपत्ति थी और उन्होंने इसका विरोध किया था, जिससे बाद में मेकर्स को यह फैसला लेना पड़ा. यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी. 

">

विंडो सीट से तमाशा (2015)

इम्तियाज अली की फिल्म ‘तमाशा’ का नाम ‘विंडो सीट’ था, जिसे बाद में बदलकर ‘तमाशा’ रखा गया. लोगो को रणबीर और दीपिका की जोड़ी और फिल्म की अनोखी कहानी काफी पसंद आई थी. 

">

ये कहां आ गए हम से वीर-जारा (2004

यश चोपड़ा की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘वीर-जारा’ का नाम पहले ‘ये कहां आ गए हम’ तय किया गया था. बाद में मेकर्स को लगा की वीर-जारा कहानी के हिसाब से ज्यादा सुटेबल लग रहा है, तो उन्होंने फिल्म का टाइटल बदल दिया. यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और आज भी दर्शकों के दिलों में बसी है.

">

इलेक्ट्रिक रिलेशन से लव आज कल  (2009)

सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की इस रोमांटिक फिल्म के लिए शुरुआत में इलेक्ट्रिक रिलेशन’ जैसे नाम पर विचार किया गया था.  बाद में निर्माताओं ने इसे बदलकर ‘लव आज कल रखा, जो मॉडर्न प्रेम कहानी के कॉन्सेप्ट को पूरी तरह दर्शाता था. यह नाम दर्शकों को खूब पसंद आया और फिल्म बड़ी हिट साबित हुई.  इस फिल्म का सीक्वल भी आया जिससे दर्शकों द्वारा कुछ खास पसंद नहीं किया गया. 

यह भी पढे़: क्या ‘लखन’ नहीं, अब ‘परशुराम’ के नाम से रिलीज होगी सनी देओल की फिल्म? बदल गया टाइटल


विज्ञापन
आशा कुमारी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola